फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बंक मारने वाले शिक्षकों पर रहेगी अफसरों की नजर

बंक मारने वाले शिक्षकों पर रहेगी अफसरों की नजर

Mon, 02 Apr 2018 11:25 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
बंक मारने वाले शिक्षकों पर रहेगी अफसरों की नजर
बंक मारने वाले शिक्षकों पर रहेगी अधिकारियों की नजर
विज्ञापन

- बीएसए ने सभी एबीएसए को दिए स्कूल से गायब रहने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश
- परिषदीय स्कूलों में शिक्षा के स्तर को बनाए रखने के लिए लिया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। इस बार स्कूल से बंक मारने वाले शिक्षकों पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों की कड़ी नजर रहेंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने परिषदीय स्कूलों में शिक्षा के स्तर को बनाए रखने के लिए सभी एबीएसए को स्कूल से गायब रहने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
परिषदीय स्कूलों में बेहतर शिक्षा के लिए शासन की ओर से विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। शिक्षा के स्तर को बनाए रखने के लिए सरकार पैसा भी पानी की तरह बहा रही है। बावजूद इसके अधिकतर शिक्षक लापरवाही बरतने के साथ स्कूल से गायब रहते हैं। लेकिन इसकी भनक विभाग के अधिकारियों को भी नहीं लग पाती। इस बार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी एबीएसए को निर्देश जारी कर स्कूल से बंक मारने वाले शिक्षकों पर नजर रखने के आदेश दिए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार का कहना है कि उनका प्रयास है कि परिषदीय स्कूलों की शिक्षा को बरकरार रखा जाए। इसके लिए शिक्षकों की स्कूलों में नियमित उपस्थिति होनी जरूरी है। इसलिए उन्होंने सभी एबीएसए को निर्देश जारी किए हैं कि वह स्कूल से बंक मारने वाले शिक्षकों पर नजर रखें। यदि कोई ऐसा मामला सामने आता है तो संबंधित शिक्षक की रिपोर्ट बनाकर विभाग को भेजें।
विज्ञापन



फोटो समाचार
वार्षिक रिजल्ट देख खिले छात्रों के चेहरे
- जिले में निजी स्कूलों में भी पहले दिन उत्साह के साथ पहुंचे विद्यार्थी, हुआ हवन-यज्ञ
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले के शिक्षण संस्थानों में नया शिक्षण सत्र सोमवार से शुरू हो गया। परिषदीय स्कूलों में वार्षिक रिजल्ट घोषित किया गया और रिजल्ट हाथ में आते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। निजी स्कूलों में भी विद्यार्थी उत्साह से पहुंचे और हवन-यज्ञ के माध्यम से नए शिक्षण सत्र की शुरूआत की। शिक्षण संस्थानों ने नए शिक्षण सत्र को लेकर पहले से ही तैयारियां पूरी कर ली थी। वहीं, दूसरी ओर परिषदीय स्कूलों के नए शिक्षण सत्र को लेकर अफसरों ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए थे। इन स्कूलों में शिक्षण सत्र आधी-अधूरी तैयारी के साथ शुरू हुआ। पहला दिन रिजल्ट घोषित करने में ही निकल गया और बच्चे बिना किताब के ही स्कूल पहुंचे। इन स्कूलों में बिना किताबों के ही पढ़ाई शुरू होगी। वहीं, दूसरी ओर निजी स्कूलों में बच्चे उत्साह के साथ पहुंचे और हवन-यज्ञ कर नए शिक्षण सत्र की शुरूआत की। आजाद पब्लिक स्कूल में किंडरगार्टन ग्रेजुएशन सेरेमनी मनाई ्गई। इसमें कक्षा नर्सरी से यूकेजी के बच्चों ने भाग लेकर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद बच्चों को प्रामणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अभिभावकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. शुभा नारायण सहित स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। वहीं छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को हवन-यज्ञ के साथ नया शिक्षण सत्र शुरू हुआ। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक मुकेश अग्रवाल, प्रधानाचार्य रमेश सिंह, समिति के सदस्य रामकिशन और रामकुमार आदि मौजूद रहे। मॉडर्न पब्लिक स्कूल में भी हवन-यज्ञ के साथ नया शिक्षण सत्र शुरू हुआ। इस मौके पर प्रबंधक कमेटी से सुरेश चंद गर्ग, राजेश गर्ग, प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार शर्मा और सौरभ गुप्ता आदि मौजूद रहे। देवीपुरा प्रथम स्थित दयानंद सरस्वती बाल मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओें के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में स्कूल में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ब्रह्मदत्त सिंह ने बताया कि सम्मेलन के मुख्य वक्ता पंडित देवदत्त शर्मा, एवीवीएम के जिला मीडिया प्रभारी पंडित सुनील दत्त शर्मा, नगर प्रभारी अजेंद्र शर्मा, युवा जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, पीके शर्मा और वीरेंद्र राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed