{"_id":"5ac11dd94f1c1bd2618b4f2a","slug":"152260553417-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायाकल्प की दौड़ में शामिल हुआ जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायाकल्प की दौड़ में शामिल हुआ जिला अस्पताल
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायाकल्प की दौड़ में शामिल हुआ जिला अस्पताल
बुलंदशहर। शासन ने सरकारी अस्पतालों के हालात बदलने के लिए कायाकल्प योजना शुरू की है। कायाकल्प योजना में अब जिला अस्पताल को भी शामिल किया गया है। इस योजना के लिए शासन से पहली किस्त मिलने पर अस्पताल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।
सरकारी अस्पतालों के हालातों को बदलने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। प्रयासों के तहत अब सरकार ने अस्पतालों में साफ सफाई व मरीजों के लिए दी जाने वाली सुविधाओं का आंकलन करने के लिए अस्पतालों के बीच प्रतियोगिता कराने के आदेश दिए हैं। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आने वाले अस्पतालों को 50 लाख, दूसरे स्थान पर 20 लाख तथा तीसरे स्थान के लिए 10 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने मानक निर्धारित कर प्रदेश के जिला स्तरीय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के बीच प्रतियोगिता कराने के आदेश दिए हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रामवीर सिंह ने बताया कि शासन के आदेश मिले हैं। जिला अस्पताल को भी कायाकल्प अवार्ड योजना में शामिल किया गया है। अस्पतालों में साफ सफाई व मरीजों के लिए हर संभव सुविधा मुहैया कराई जा रही है। अस्पताल को सर्वोच्च स्थान पर लाने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। इसके लिए शासन से पहली किस्त दो लाख पांच हजार रुपये प्राप्त होने पर कार्य शुरू करा दिया गया है।