फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   प्रदेश में अपराधियों की 147 करोड़ की संपति जब्त:अतुल गर्ग

प्रदेश में अपराधियों की 147 करोड़ की संपति जब्त:अतुल गर्ग

Fri, 30 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश में अपराधियों की 147 करोड़ की संपति जब्त:अतुल गर्ग
अपराधियों की 147 करोड़
विज्ञापन

की संपत्ति जब्त : अतुल गर्ग
खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
अमर उजाला ब्यूरो
जहांगीराबाद।
सूबे के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार संगठित अपराध रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। अब तक 41 बदमाश मारे गए हैं, जबकि अपराधियों की 147 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहेगी। प्रदेश सरकार ने बहुत कम समय में वह काम कर दिए, जो पिछली सरकारें नहीं कर र्पाइं।

राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने उक्त उद्गार नगर के समाजसेवी सूर्यप्रकाश बंसल के मौहल्ला प्रभुदयाल स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार में अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा था। प्रदेश को अपराध मुक्त करने की योजना सरकार ने बनाई है। सरकार जीरो टोलरेंस के उद्देश्य से काम कर रही है। अब तक पुलिस और बदमाशों के बीच 1294 मुठभेड़ हो चुकी हैं, जिसमें पुलिस कामयाब रही। उन्होंने कहा कि यूपी-100 की गाड़ियों में कैमरे लगवाए जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि किसानों को फसल का भुगतान 48 घंटे में किया जा रहा है। गन्ना किसानों का 24,537 करोड़ रुपये बकाये का भुगतान कर दिया गया है। जल्द ही सरकार चार लाख नौकरियां निकालने जा रही हैं। मंडल स्तर पर सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस सेवा शुरू की जा चुकी है। राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड बड़े उद्योगपतियों को प्रदेश में नए उद्योग खोलने के लिए राजी करने में जुटा है। यूपी को वर्ल्ड मैप पर लाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। 30 लाख राशन कार्ड अपात्रों के थे, जिससे पात्रों को उनका हक नहीं मिल रहा था। इन्हें निरस्त कर दिया है, जबकि 37 लाख कार्ड नए बनाए गए हैं। इस मौके पर विनय अग्रवाल, कृष्णकांत वार्ष्णेय, संजू अग्रवाल व मनोज शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed