फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   400 पुराने शौचालय को दर्शाया नया, लाखों का फर्जीवाड़ा

400 पुराने शौचालय को दर्शाया नया, लाखों का फर्जीवाड़ा

Mon, 26 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
400 पुराने शौचालय को दर्शाया नया, लाखों का फर्जीवाड़ा
400 पुराने शौचालय को दर्शाया नया, लाखों का फर्जीवाड़ा
विज्ञापन

बुलंदशहर। शौचालय निर्माण के नाम पर लाखों का घपला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और अफसरों ने मिलकर पुराने बने शौचालयों को नया दर्शाकर लाखों का गबन किया है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत की है।
तहसील क्षेत्र के गांव मुर्तजाबाद भटवारा निवासी राजपत सिंह पुत्र स्व. विशंबर दयाल ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में शौचालय निर्माण में फर्जीवाड़ा करने का आरोप अफसरों पर लगाया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि शौचालय निर्माण की धनराशि का चेक देने के लिए लोगों से दो-दो हजार रुपये की अवैध उगाही की गई। साथ ही आरोप लगाया है कि अफसरों ने मिलकर 400 से अधिक शौचालय का निर्माण होना था, लेकिन अफसरों की कारगुजारी के चलते गांव में सौ शौचालय भी नहीं बनाए गए। आरोप है कि जितने भी पुराने शौचालय घरों में बनाए गए थे, उन पर ही रंगाई पुताई कराकर नया दर्शा दिया गया। शिकायतकर्ता ने लाभार्थियों को दिए गए चेक और खाता संख्या का मिलान कराने की मांग की है।
विज्ञापन


शौचालय निर्माण में लापरवाही पर फंस चुके हैं कई अफसर
शौचालय निर्माण में लापरवाही और घपलेबाजी पर अभी तक कई अफसरों की गर्दन फंस चुकी है। डीएम द्वारा की गई समीक्षा के दौरान गत दिनों स्याना, बीबीनगर, सिकंदराबाद क्षेत्र में अफसरों के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ था। जिसके बाद डीएम ने कार्रवाई करते हुए अफसरों के खिलाफ निलंबन और प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो ग्राम प्रधानों के अधिकार भी हो चुके हैं सीज
शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने पर सिकंदराबाद क्षेत्र में दो ग्राम प्रधानों के अधिकार भी सीज किए जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार डीएम से की गई शिकायत के बाद जब जांच कराई तो पाया कि अफसरों ने बड़े-बड़े मकान और कोठियों में शौचालयों का निर्माण करा दिया था। जिसके बाद न केवल संबंधित ग्राम प्रधान के अधिकार सीज किए गए थे, बल्कि गांवों के ग्राम सचिव के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed