फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   आयुर्वेद की डिग्री, एलोपैथी से उपचार, दो अस्पताल सीज

आयुर्वेद की डिग्री, एलोपैथी से उपचार, दो अस्पताल सीज

Fri, 23 Mar 2018 10:15 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
आयुर्वेद की डिग्री, एलोपैथी से उपचार, दो अस्पताल सीज
लापरवाही पर तीन स्वास्थ्य अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन

- स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने की कार्रवाई
- आशाओं के कम भुगतान पाए जाने पर जताई नाराजगी
- 1 अप्रैल तक सभी अस्पतालों में बायोमीट्रिक उपस्थिति के दिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। आशाओं के भुगतान में लापरवाही बरतने पर डीएम ने तीन स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। डीएम ने सीएमओ को तीनों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के आदेश दिए हैं। साथ ही आशाओं के भुगतान हेतु कैंप लगाने के भी आदेश दिए हैं।
बृहस्पतिवार शाम डीएम डॉ. रोशन जैकब की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन किया। बैठक में डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अफसरों को निर्देश जारी किए। समीक्षा के दौरान डीएम ने पाया कि मालागढ़, कसेरकलां और तौली स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी आशाओं और संगिनियों के भुगतान में लापरवाही बरत रहे हैं। इस पर डीएम ने कार्रवाई करते हुए सीएमओ को तीनों प्रभारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला स्तर पर सीएमओ और ब्लॉक स्तर पर एसीएमओ के निर्देशन में कैंप लगाकर आशाओं के भुगतान को पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा डीएम ने एक अप्रैल से सभी अस्पतालों में बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने के आदेश दिए। मातृ-मृत्यु दर की समीक्षा करते हुए डीएम ने अफसरों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ित और कर्मचारियों को एक साथ बैठाकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जाएं। बैठक में सीडीओ जसजीत कौर, सीएमओ डॉ. केएन तिवारी समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्र में कमियां मिलने पर भड़के एसडीएम
- रजिस्टर कब्जे में लेकर अनुपस्थित स्टाफ की लगाई गैर हाजिरी
फोटो समाचार
पहासू।
कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर औचक निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर एसडीएम भड़क गए। उन्होंने संबधित स्टाफ को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने रोगियों से बातचीत कर व्यवस्था की जानकारी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब 10.30 बजे बजे एसडीएम शिकारपुर वेद प्रकाश मिश्र कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अचानक पहुंच गए। इससे अस्पताल में मौजूद चिकित्सक और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अस्पताल में गंदगी देखकर एसडीएम बिफर पड़े और अधीनस्थ कर्मचारियों पर फटकार लगाते हुए सफाई रखने के निर्देश दिए। एक्सरे मशीन खराब देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अस्पताल का हाजिरी रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिया और अनुपस्थित कर्मियों की गैर हाजिरी लगाई। एसडीएम ने अस्पताल में मौजूद रोगियों और उनके तीमारदारों से भी बातचीत की और सुविधाओं के बारे में जाना। वार्ड ब्वाय और स्टाफ नर्स के खिलाफ आई शिकायत पर एसडीएम ने फटकार लगाई। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीन कुमार को अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed