{"_id":"5ab3e2be4f1c1bc3758b6e54","slug":"1521738684531-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31वीं राज्यस्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31वीं राज्यस्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31वीं राज्य स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज
सकारात्मक सोच अपनाएं छात्र-छात्राएं : डीएम
अमर उजाला ब्यूरो
गुलावठी। ग्राम औरंगाबाद अहीर स्थित वैदिक इंटर कॉलेज में बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में बृहस्पतिवार को 31वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ.रोशन जैकब एवं विशिष्ट अतिथि सीडीओ जसजीत कौर ने किया। इसमें प्रदेश के मंडल की टीमों ने डीएम को मार्च पास्ट की सलामी दी। डीएम एवं सीडीओ ने गुब्बारे व शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर प्रतियोगिताओं का आगाज किया।
इस दौरान डीएम ने कहा कि छात्र-छात्राएं सकारात्मक सोच अपनाकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का बुलंदशहर में आयोजन जिले के लिए गर्व की बात है। बुलंदशहर वीरों की भूमि है। उन्होंने कहा कि ये प्रतियोगिताएं यादगार रहेंगी। उन्होंने छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रंगोली की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है। किशोरावस्था में बच्चे प्रेशर नहीं झोल पा रहे हैं इसलिए सुसाइड कर लेते हैं। उन्होंने बच्चों से मानसिक संतुलन बनाए रखने की अपील की। सीडीओ जसजीत कौर ने निष्पक्ष और निर्विवाद खेल खेलने की अपील की। सहायक शिक्षा निदेशक मेरठ मंडल डॉ.अशोक कुमार सिंह ने भी अपने विचार रखे। वैदिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव एवं कुसुम सैनी ने जिलाधिकारी एवं सीडीओ का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार, वैदिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव, खंड शिक्षा अधिकारी समय सिंह नागर, कुसुम सैनी, केएल वर्मा, बिजेंद्र सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक पंकज यादव, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विजय महौलिया, सचिन कुमार, राजकुमार आदि मौजूद रहे। जिला व्यायाम शिक्षक पंकज यादव ने बताया कि प्रतियोगिताओं का समापन 24 मार्च को किया जाएगा।
वॉकओवर लेकर खो-खो में विजयी हुई बस्ती मंडल की टीम
गुलावठी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के शुभारंभ के बाद करीब ढाई बजे प्राथमिक बालिका वर्ग में पहला खो-खो मैच झांसी और बस्ती मंडल के बीच होना तय हुआ, लेकिन आधे घंटे तक भी झांसी की टीम मैदान पर नहीं पहुंची। इसके बाद बस्ती मंडल को वॉक ओवर देकर विजयी घोषित किया गया। इसी तरह प्राथमिक बालक वर्ग खो-खो में गोरखपुर व बस्ती के बीच मैच होना था, परंतु गोरखपुर टीम काफी देर तक नहीं पहुंची। इसके बाद बस्ती को वॉक ओवर देकर विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
पहले दिन 58 बच्चों की हुई चिकित्सा
गुलावठी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के पहले ही दिन मेडिकल शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें 58 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। भटौना स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ.अब्बास ने बताया कि पहले दिन 58 बच्चों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। बच्चों को उल्टी, बुखार, पेट दर्द की शिकायत थी। बरेली निवासी एक छात्रा नेहा के पैर में काफी चोट थी।
इन प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
गुलावठी। जिला व्यायाम शिक्षक पंकज यादव ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कबड्डी, वालीवॉल, खो-खो, फुटबाल, हॉकी, हैंडबाल, क्रिकेट, बॉस्केटबाल आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उधर, एडी बेसिक ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरा चरण की प्रतियोगिताएं लखनऊ में 26 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।
मार्च पास्ट में कई टीमों ने नहीं लिया भाग
वैदिक इंटर कॉलेज औरंगाबाद अहीर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मार्च पास्ट में कई मंडल की टीमों ने भाग नहीं लिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि आजमगढ़, बनारस, गोरखपुर, झांसी, अलीगढ़, इलाहाबाद एवं चित्रकूट मंडल की टीमों ने मार्च पास्ट में भाग नहीं लिया। बीएसए के अनुसार इन मंडल की टीमें देर शाम तक पहुंचने की संभावना है।
---------------
राज्य स्तरीय फुटबाल टीम से खेल कर आए छात्र का स्वागत किया
खुर्जा। बहराइच जिले में हुई राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की टीम में खेलकर आए छात्र का बृहस्पतिवार को स्कूल में स्वागत किया गया। जीएसएस स्कूल में कक्षा आठ के छात्र गौरव थापा का मेरठ मंडल की फुटबाल टीम में चयन हुआ था। प्रदेश के बहराइज में 14 से 21 मार्च तक चली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गौरव टीम में शामिल होकर खेलने गया था। इस मौके पर प्रधानाचार्य अमित कौशिक, संस्थापक संतोष शर्मा, बॉबी शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो