{"_id":"5ab3e2b94f1c1b01768b6b23","slug":"152173867919-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्रेशर से कटकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थ्रेशर से कटकर मजदूर की मौत
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थ्रेसर से कटकर मजदूर की मौत
औरंगाबाद। अगौता थाना क्षेत्र के गांव अन्हेड़ा में बुधवार देर शाम एक मजदूर की थ्रेशर की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव परतापुर निवासी ईशाक (40) पुत्र इदरीश वर्ष बुधवार को अगौता क्षेत्र के गांव अन्हेंड़ा निवासी प्रमोद शर्मा के खेत में सरसों काट रहा था। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह थ्रेशर की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खेत मालिक ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और अगौता पुलिस को फोन कर मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही एसओ अगौता मौके पर पहुंचे और मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। एसओ अगौता सुभाष सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं आई है। ब्यूरो