{"_id":"5ab3e2b14f1c1bbb758b7122","slug":"152173867112-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानेदार और सीओ क्षेत्र के गांवों में लगाएंगे चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानेदार और सीओ क्षेत्र के गांवों में लगाएंगे चौपाल
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्राधिकारी, थानेदार अब गांवों में लगाएंगे चौपाल
- एसएसपी ने जारी किया आदेश, सप्ताह में पांच गांवों में लगेगी चौपाल
- आदेशों की अनदेखी पर होगी विभागीय कार्रवाई, दिख सख्त निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले में कानून व्यवस्था को सुधारने और पुलिस व लोगों के बीच मित्रवत व्यवहार बनाए रखने के लिए एसएसपी ने नई मुहिम शुरू करने के आदेश जारी किए है। आदेश के तहत अब थानेदार व क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के गांवों में चौपाल लगाएंगे। रोस्टर के हिसाब से चौपाल न लगने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिले के करीब साढ़े नौ सौ गांवों व शहरों की लाखों की आबादी में क्राइम पर लगाम लगाने के लिए महिला थाने समेत कुल 27 थाने हैं। एसएसपी के आदेश के मुताबिक प्रत्येक सप्ताह में प्रत्येक थानेदार अपने-अपने क्षेत्र के पांच-पांच गांवों में चौपाल लगाएंगे। इस दौरान क्षेत्राधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। चौपाल दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक लगाई जाएगी। इसके लिए सभी थानेदारों को रोस्टर तैयार कर एसएसपी कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा। इससे अधिकारियों को प्रतिदिन होने वाली चौपाल कार्यक्रम की जानकारी मिल सकेगी। साथ ही चौपाल के दौरान थानेदार को प्रधान व ग्रामीणों के साथ फोटो व उनका नंबर भी लेना होगा। आदेशों की अवहेलना करना थानेदारों व क्षेत्राधिकारियों को भारी पड़ेगा। एसएसपी मुनीराज जी ने बताया कि रोस्टर के हिसाब से चौपाल लगाई जाएंगी। यदि, थानेदार इसमें लापरवाही बरतते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।