{"_id":"5ab3e2ac4f1c1be83f8b463e","slug":"152173866611-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘एक हजार रुपये दो, तभी मिलेगा जेएसवाई का लाभ’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘एक हजार रुपये दो, तभी मिलेगा जेएसवाई का लाभ’
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक हजार रुपये दो, तभी मिलेगा जेएसवाई का लाभ
- ऊंचागांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र का मामला
- सेवानिवृत्त फौजी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना का लाभ लेने के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा रुपये की मांग की जा रही है। रुपये न देने पर एक महिला को जननी सुरक्षा योजना का लाभ नहीं दिया गया। सेवानिवृत्त फौजी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
खानपुर क्षेत्र के गांव चठेरा निवासी सेवानिवृत्त फौजी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि नवंबर माह में पुत्र वधू को प्रसव पीड़ा होने पर ऊंचा गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया था। जहां पर उपचार के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने अभद्र व्यवहार किया, इसके बाद पुत्र वधू के बेटा होने के बाद प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन भरकर जमा कर दिया था। आवेदन जमा करने के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा एक हजार रुपये देने के बाद ही पीएमजेएसवाई का लाभ मिलने की बात कही गई। आरोप है कि दिसंबर माह में पौत्र को टीका लगाने के लिए जब स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा तो स्वास्थ्य कर्मियों ने अभद्रता कर वहां से भगा दिया। मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई, कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच की जाएगी।