{"_id":"5ab3e0cd4f1c1ba2238b6afe","slug":"15217381875-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक होटल पर बीडीए समेत कई विभागों के छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक होटल पर बीडीए समेत कई विभागों के छापे
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक होटल पर बीडीए समेत कई विभागों के छापे
छापेमारी कर दस्तावेज तलाशे
बुलंदशहर। डीएम के आदेश पर बुधवार रात सिटी मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारियों ने डीएम कालोनी स्थित एक होटल पर छापेमारी की। इस दौरान अधिकारियों ने मौके पर जांच पड़ताल कर दस्तावेजों की तलाश की। हालांकि जांच के बाद अधिकारी वहां से लौट गए। लेकिन वहां से कुछ मिला या नहीं, यह जानकारी नहीं दी है।
बीडीए सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा के अनुसार होटल मालिक के घर के लिए पास कराए गए नक्शे की भी जांच कराई जा रही है। अधिकारियों ने दावा किया है घर का निर्माण नक्शे के अनुसार नहीं किया गया है। सचिव ने बताया कि अभी दफ्तर में फाइल की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता ने बताया कि डीएम के आदेश पर होटल पर छापेमार कार्रवाई की गई थी। फिलहाल स्पष्ट तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। ब्यूरो