फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   महिला समाख्या से छीना दो विद्यालयों के संचालन का अधिकार

महिला समाख्या से छीना दो विद्यालयों के संचालन का अधिकार

Thu, 22 Mar 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
महिला समाख्या से छीना दो विद्यालयों के संचालन का अधिकार
महिला समाख्या से छीना दो विद्यालयों का अधिकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले में संचालित दो कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के संचालन का अधिकार महिला समाख्या संस्था से छीन लिया गया है। यह आदेश परियोजना निदेशक ने जारी किए हैं। अब इन विद्यालयों के संचालन का अधिकार अन्य एनजीओ को दिया जाएगा।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिले में दो कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हैं। इनमें एक जहांगीराबाद और दूसरा ऊंचागांव में संचालित है, जबकि प्रदेश के विभिन्न जिलों में इन विद्यालयों की संख्या 33 है। सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय की ओर से इन विद्यालयों के संचालन का अधिकार महिला समाख्या को दे रखा था, लेकिन अब निदेशालय के परियोजना निदेशक डॉ. वेदपति मिश्र ने सभी स्कूलों से महिला समाख्या से संचालन का अधिकार छीन लिया है। निदेशक की ओर से जारी किए गए पत्र में जिला शिक्षा परियोजना समिति की अध्यक्ष एवं डीएम को आदेश जारी किए हैं कि इन स्कूलों को अब दूसरी एनजीओ को अधिकार देकर संचालित किया जाएगा। इन विद्यालयों के संचालन को ख्याति प्राप्त स्वैच्छिक संगठनों के माध्यम से संचालित करने एवं इस प्रक्रिया में पारदर्शी चयन की व्यवस्था निर्धारित करने के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कोट
राज्य परियोजना निदेशक के आदेश प्राप्त हो गए हैं। ऊंचागांव और जहांगीराबाद में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के संचालन के लिए मिले आदेश के तहत एनजीओ से संपर्क शुरू कर दिया है, जल्द ही स्वैच्छिक एनजीओ को संचालन का अधिकार देने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजीत कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed