फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   राजस्व वसूली में फिसड्डी पांच तहसील, फटकार

राजस्व वसूली में फिसड्डी पांच तहसील, फटकार

Thu, 22 Mar 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
राजस्व वसूली में फिसड्डी पांच तहसील, फटकार
राजस्व वसूली में पांच तहसील फिसड्डी, फटकार
विज्ञापन

- डीएम ने बुलंदशहर व खुर्जा के अलावा अन्य तहसीलदारों को दी कार्रवाई की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
राजस्व वसूली के लिए डीएम ने अफसरों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश जारी किए। बुधवार देर शाम कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में पांच तहसीलों में वसूली कम पाए जाने पर डीएम ने अफसरों को कड़ी फटकार लगाई। वहीं दो तहसीलों में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली पाए जाने पर डीएम ने प्रसन्नता व्यक्त की।

बुधवार देर शाम कलक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. रोशन जैकब ने राजस्व वसूली की समीक्षा की। इस दौरान सातों तहसीलों के अफसरों के साथ अन्य विभागों के अफसरों को भी लक्ष्य के सापेक्ष वसूली के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान पांच तहसील अनूपशहर, डिबाई, सिकंदराबाद, स्याना, शिकारपुर में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली न होने पर डीएम ने संबंधित अफसरों को कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने राजस्व संग्रह अमीनों को कहा कि जारी की गई आरसी के सापेक्ष किसी भी दशा में तुरंत वसूली की कार्रवाई की जाए। तहसीलों में बैंक और बिजली विभाग की आरसी से वसूली लंबित होने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने विभागीय अफसरों के साथ टीम बनाकर वसूली के आदेश दिए। समीक्षा के दौरान बुलंदशहर और खुर्जा तहसील में राजस्व वसूली लक्ष्य के सापेक्ष पाई गई। इस पर डीएम ने संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed