{"_id":"5ab29b424f1c1b21578b5d17","slug":"15216548479-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न बिजलीघर न एरिया, फिर भी चेकिंग करने पहुंच गए साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न बिजलीघर न एरिया, फिर भी चेकिंग करने पहुंच गए साहब
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न बिजलीघर, न एरिया फिर भी चेकिंग करने पहुंचे थे अधिकारी
- गांव जहरा में क्रेशर संचालक से 1.20 लाख वसूलने का मामला
- क्रेशर संचालक की शिकायत पर चीफ इंजीनियर ने बैठाई है जांच
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। देहात क्षेत्र के जिस गांव में बिजली अफसर चेकिंग के लिए गए थे वह उनके क्षेत्र में ही नहीं आता है। क्रेशर संचालक से अवैध वसूली के मामले में बैठी जांच के बाद इस खुलासे ने निगम के अफसरों में खलबली मचा दी है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव जहरा में पावर कॉरपोरेशन चीफ इंजीनियर एमसी शर्मा ने छापा मारकर एक क्रेशर पर बिजली चोरी पकड़ी थी। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद क्रेशर संचालक ने आरोप लगाया कि कार्रवाई से करीब 20 दिन पूर्व निगम के दो अधिकारी व एक टीजीटू ने क्रेशर संचालक को अस्थाई कनेक्शन देने के नाम पर 1.20 लाख की धनराशि वसूली थी। लेकिन कनेक्शन नहीं दिया गया। चीफ इंजीनियर एमसी शर्मा ने मामले की जांच एसई को सौंपी है, सूत्रों के अनुसार शुरूआती जांच में जानकारी मिली है कि जिन अधिकारियों पर अवैध वसूली का आरोप है, वह तो उनके अधिकार क्षेत्र में ही नहीं आता है। दावा है कि एक टीजीटू की सह पर विभाग के दो एसडीओ चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली करने के लिए मौके पर गए थे। पूरे मामले में चीफ इंजीनियर एमसी शर्मा ने बताया कि फिलहाल एसई को मामले में जांच के आदेश दिए हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।