{"_id":"5ab299774f1c1b8f778b6bcd","slug":"152165438818-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतर।योगिता आज से होगी शुरू, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतर।योगिता आज से होगी शुरू, तैयारी पूरी
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आज से
- प्रदेश भर के परिषदीय विद्यालयों से मंडल स्तर पर जीतने वाले प्रतिभागी करेंगे भागीदारी
- गुलावठी क्षेत्र के औरंगाबाद अहीर के वैदिक इंटर कॉलेज में होगी प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर/गुलावठी। परिषदीय स्कूलों की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बृहस्पतिवार से शुरू होगी। इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता की शुरूआत गुलावठी क्षेत्र के औरंगाबाद अहीर के वैदिक इंटर कॉलज में होगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस बार डीएम के माध्यम से परिषदीय स्कूलों की प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बुलंदशहर में करवाने के लिए विभाग के निदेशक को पत्र भेजा था। इस पर विभागीय निदेशक ने अनुमति प्रदान कर दी थी। अनुमति मिलते ही जिला स्तर पर प्रतियोगिता की तैयारी शुरू हो गई थी। अब औरंगाबाद अहीर स्थित वैदिक इंटर कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता बृहस्पतिवार से शुरू होगी। प्रतियोगिता 24 मार्च तक जारी रहेगी।
21 शिक्षण संस्थानों में ठहरेंगे खिलाड़ी
प्रदेश भर से आने वाले खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था 21 शिक्षण संस्थानों में की गई है। यह सभी शिक्षण संस्थान गुलावठी और सिकंदराबाद क्षेत्र के हैं। प्रतियोगिता के आयोजकों का दावा है कि खिलाड़ियों के ठहरने के लिए सभी व्यापक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। किसी भी खिलाड़ी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। खिलाड़ियों के साथ आने वाले शिक्षकों को भी इन्हीं शिक्षण संस्थानों में ठहराया जाएगा।
विज्ञापन
पांच हजार से अधिक खिलाड़ी करेंगे भागीदारी
परिषदीय स्कूलों की प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदेश भर से पांच हजार से अधिक खिलाड़ी भागीदारी करेंगे। यह खिलाड़ी दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, खो-खो, साइकिल रेस और फुटबाल आदि खेलों में भाग लेंगे।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों और उनके साथ आने वाले शिक्षकों के ठहरने और उनके लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता में विभागीय अफसर और कर्मचारियों के साथ शिक्षकों की भी ड्यूटी तय कर दी गई है। - अजीत कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी