{"_id":"5a9aebaf4f1c1b9b248b7e9d","slug":"15201025491880-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 एमबीए के नए बिजलीघर की सौगात मई माह में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 एमबीए के नए बिजलीघर की सौगात मई माह में
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
80 एमवीए के नए बिजलीघर की सौगात मई माह में
बुलंदशहर। सदर क्षेत्र की जनता के लिए एक अच्छी खबर है। भूड़ क्षेत्र में बन रहा 80 एमवीए का नया बिजलीघर मई माह से शुरू हो जाएगा। इस बिजलीघर के बनने से गर्मी में जहां फाल्ट से निजात मिलेगी, वहीं करीब 500 गांवों को बिजली सप्लाई का लाभ मिलेगा।
पॉवर कारपोरेशन की ओर से नगर के भूड़ क्षेत्र में 80 एमवीए का बिजलीघर बनाने का काम पिछले काफी समय से चल रहा है। इसके निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। निर्माण कार्य प्रगति पर है। जब से इस बिजलीघर के निर्माण का कार्य शुरू हुआ है तब से लेकर अब तक क्षेत्र की जनता को इसके चलने का इंतजार है। जो जल्द ही पूरा होने वाला है। विद्युत अफसरों का दावा है कि यह बिजली मई माह में चालू हो जाएगा और इसी माह से बिजली सप्लाई भी शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए कारपोरेशन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस बिजलीघर के बनने से क्षेेत्र के करीब 500 गांवों के लोगों को लाभ होगा।
गर्मी में फाल्ट से मिलेगी निजात
80 एमवीए के नए बिजलीघर के बनने से जहां क्षेत्र के ग्रामीणों को फाल्ट से निजात मिलेगी। वहीं, सुचारु बिजली सप्लाई भी मिलेगी। इतना ही नहीं, जिन गांवों को बिजली सप्लाई की जाएगी, वहां की पुरानी और जर्जर हो चुकी विद्युत लाइन भी बदली जाएंगी। इससे हादसों का डर भी खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
80 एमवीए के बिजलीघर के निर्माण का काम अंतिम चरण में है। यह बिजलीघर मई माह में शुरू हो जाएगा और इससे क्षेत्र के करीब 500 गांवों को लाभ मिलेगा। प्रयास यह भी रहेगा कि इस बिजलीघर से नगर क्षेत्र के भी कुछ हिस्से में आपूर्ति की जाए। - महेश चंद शर्मा, चीफ इंजीनियर, पॉवर कारपोरेशन