{"_id":"5a9585c84f1c1b05738b9d56","slug":"15197487763-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने रोका दो शिक्षकों का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने रोका दो शिक्षकों का वेतन
Updated Tue, 27 Feb 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए ने रोका दो शिक्षकों का वेतन
- जांच के लिए मांगे गए शैक्षणिक प्रमाणपत्र उपलब्ध न करवाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नियुक्ति पाने के आरोप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दो शिक्षकों का वेतन रोक दिया है। दोनों शिक्षकों से जांच के लिए शैक्षणिक प्रमाणपत्र मांगे गए थे। दोनों शिक्षकों ने दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवाए।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि शिकायत मिली थी कि दानपुर ब्लॉक के दो प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों ने फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नियुक्ति पाई है। शिकायत मिलने पर दिसंबर 2017 में दोनों शिक्षकों से जांच के लिए शैक्षणिक प्रमाणपत्र मांगे गए थे। एबीएसए ने बताया कि अब तक इन शिक्षकों ने अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं करवाए हैं। इससे प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि फर्जी प्रमाणपत्र पर नियुक्ति की शिकायत सही है। इसलिए अब इन दोनों शिक्षकों के वेतन पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। शैक्षणिक दस्तावेज मिलने तक यह आदेश जारी रहेगा। शैक्षणिक प्रमाणपत्र की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।