फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   प्रथम चरण में दानपुर, ऊंचागांव व अनूपशहर में नहरों की होगी सफाई

प्रथम चरण में दानपुर, ऊंचागांव व अनूपशहर में नहरों की होगी सफाई

Tue, 27 Feb 2018 09:52 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
प्रथम चरण में दानपुर, ऊंचागांव व अनूपशहर में नहरों की होगी सफाई
प्रथम चरण में दानपुर, ऊंचागांव व अनूपशहर में नहरों की होगी सफाई
विज्ञापन

- मनरेगा फंड और मनरेगा मजदूरों से करवाया जाएगा काम
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले की नहरों और रजवाहों की सफाई करवाने के लिए जिला प्रशासन ने खाका खींच लिया है। प्रथम चरण में दानपुर, ऊंचागांव और अनूपशहर ब्लॉक की नहरों और रजवाहों की सफाई होगी। मनरेगा योजना के अंतर्गत राशि खर्च होगी और मनरेगा कार्ड धारक मजदूर ही सफाई का कार्य करेंगे।

मुख्य विकास अधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि पिछले दिनों डीएम डॉ. रोशन जैकब ने आदेश दिया था कि नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने के लिए नहर और रजवाहों की सफाई होगी। सिंचाई विभाग के विभिन्न खंडों में 246.255 किलोमीटर की लंबाई में माइनर, नहर और रजवाहों की सिल्ट सफाई का कार्य वित्तीय वर्ष 2018-19 में होगा। इस कार्य में मनरेगा योजना के अंतर्गत 72.969 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। मनरेगा योजना के अंतर्गत वर्ष 2017-18 में 7.711 लाख रुपये की धनराशि बजट के रूप में स्वीकृत की है। प्रथम किस्त के रूप में 3.084 लाख रुपये की राशि जारी हो गई है। इस राशि से दानपुर, ऊंचागांव व अनूपशहर विकास खंड को उपलब्ध करवा दिया गया है। प्रथम चरण में इन तीन ब्लॉकों की नहर और रजवाहों की सफाई होगी। सीडीओ ने बताया कि यह कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed