{"_id":"5a9585c34f1c1b462c8ba73e","slug":"15197487717-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर जांच में मिले छह क्षय रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर जांच में मिले छह क्षय रोगी
Updated Tue, 27 Feb 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर-घर जांच में मिले छह क्षय रोगी
- 10 मार्च तक चलेगा अभियान, एक मार्च से चार मार्च तक रहेगा अवकाश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
क्षय रोग की जांच के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान अब तक छह नए रोगी चिन्हित किए गए हैं। नए रोगियों का विभाग ने उपचार करना शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर अवकाश की वजह से एक मार्च से चार मार्च तक अभियान स्थगित रहेगा।
केंद्र सरकार के पुनरीक्षित राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत जिले में 155 टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक टीम में तीन सदस्य रखे गए हैं। 24 फरवरी से 10 मार्च तक चलने वाले अभियान में स्वास्थ्य टीम घर-घर जाकर लक्षणों के आधार पर लोगों की जांच कर रही है। अब तक की जांच में टीम द्वारा छह नए रोगियों की पहचान की गई है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एमके गुप्ता ने बताया कि जिले के पांच क्षेत्रों में टीम के सदस्यों द्वारा टीबी रोगियों की जांच की गई। इस दौरान टीम ने 400 से अधिक लोगों के बलगम का नमूना लेकर जांच को भेजा। इनमें छह लोगों में टीबी होने की पुष्टि हुई है। टीबी से पीड़ित मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया है।