{"_id":"5a9585be4f1c1bdd0b8b63e2","slug":"151974876620-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सांसद करेंगे जिला प्रदर्शनी का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सांसद करेंगे जिला प्रदर्शनी का शुभारंभ
Updated Tue, 27 Feb 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सांसद करेंगे जिला प्रदर्शनी का शुभारंभ
- आज तय हो जाएंगे प्रदर्शनी में होने वाले विभिन्न कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। तनाव पूर्ण माहौल के बाद बुधवार को जिला प्रदर्शनी का शुभारंभ सांसद डॉ. भोला सिंह द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा बुधवार को ही जिला प्रदर्शनी में होने वालेे कार्यक्रम और उनके आयोजक तय कर दिए जाएंगे।
लंबी जद्दोजहद के बाद बुधवार को जिला प्रदर्शनी मैदान में प्रदर्शनी का शाम पांच बजे सांसद डॉ. भोला सिंह द्वारा शुभारंभ किया जाएगा। एक सप्ताह पूर्व हुई समिति की बैठक में हंगामा और अफसरों से अभद्रता के बाद जिला प्रदर्शनी के आयोजन पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। काफी जद्दोजहद के बाद डीएम ने प्रदर्शनी के आयोजन की अनुमति दी थी। हालांकि डीएम ने अध्यक्ष के पद से खुद को अलग करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष के लिए एडीएम प्रशासन को नामित किया था। इसके बाद अब बुधवार को सांसद डॉ. भोला सिंह द्वारा प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा। प्रदर्शनी के 136 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब कोई जनप्रतिनिधि प्रदर्शनी का शुभारंभ करेगा। जिला प्रदर्शनी के प्रमुख मंत्री व सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बुधवार को सांसद द्वारा प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रमों की सूची भी बुधवार को जारी कर दी जाएगी।