फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अब मनरेगा से होगी नहर व रजवाहों की सफाई

अब मनरेगा से होगी नहर व रजवाहों की सफाई

Sat, 24 Feb 2018 11:13 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
अब मनरेगा से होगी नहर व रजवाहों की सफाई
अब मनरेगा से होगी नहर व रजवाहों की सफाई
विज्ञापन

- 246.255 किलोमीटर नहर व रजवाहों की सफाई के लिए 72.969 लाख रुपये का प्रस्ताव पास
---लेबर बजट की राशि से पहली किस्त के लिए 3.084 लाख रुपये जारी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले की नहर और रजवाहों की सफाई का काम अब मनरेगा से प्राप्त धनराशि से होगा। 246.255 किलोमीटर नहर और रजवाहों की सफाई के लिए मनरेगा से 72.969 लाख रुपये के प्रस्ताव पास हो गए हैं। डीएम डॉ. रोशन जैकब ने शनिवार को सिंचाई विभाग और मनरेगा के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्य कराने के आदेश जारी कर दिए हैं।
डीएम डॉ. रोशन जैकब ने अधिकारियों को आदेश दिया कि मनरेगा के तहत प्रस्तावित राशि से जिले की नहर और रजवाहों की सफाई का काम अप्रैल 2018 तक पूरा करा लिया जाए। सिंचाई विभाग के नोडल अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि विभाग के विभिन्न खंडों में 246.255 किलोमीटर की लंबाई में माइनर, नहर और रजवाहों की सिल्ट सफाई का कार्य वित्तीय वर्ष 2018-19 में प्रस्तावित है। मनरेगा योजना के अंतर्गत 72.969 लाख रुपये का प्रस्ताव पास हुआ है। सफाई कार्य में बुलंदशहर खंड गंगा नहर, अलीगढ़ खंड गंगा नहर, अनूपशहर शाखा गंगा नहर मेहर, ऊपरी माट शाखा खंड गंगा नहर खुर्जा, मध्य गंगा नहर निर्माण खंड-10 बुलंदशहर और मध्य गंगा नहर निर्माण खंड 12 अलीगढ़ द्वारा सफाई का कार्य मनरेगा योजना के अंतर्गत कराया जाएगा। डीसी मनरेगा दयाराम यादव ने बताया कि मनरेगा योजना के अंतर्गत वर्ष 2017-18 में 7.711 लाख रुपये का बजट पास हुआ है। इसमें से प्रथम किस्त के रूप में 3.084 लाख रुपये की राशि अवमुक्त कर दी गई है। यह रकम दानपुर, ऊंचागांव व अनूपशहर विकास खंड को उपलब्ध करा दी गई है। जल्द ही नहर और रजवाहों की सफाई पूरी करा दी जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जसजीत कौर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


जॉब कार्ड धारक करेंगे काम, मशीनों का नहीं होगा प्रयोग
जिले में मनरेगा की राशि से नहरों और रजवाहों की सफाई का काम मनरेगा के जॉब कार्ड धारक ही कर पाएंगे। काम करने में किसी भी तरह की मशीन का प्रयोग नहीं किया जाएगा। इस कार्य को ठेकेदारी प्रथा से मुक्त रखा जाएगा। मनरेगा के मजदूरों से कराए जाने वाले काम पर मनरेगा और सिंचाई विभाग के अधिकारी नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed