{"_id":"5a8b25fa4f1c1ba0268bb194","slug":"15190688802-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में सिपाही समेत चार की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में सिपाही समेत चार की मौत, कई घायल
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों में सिपाही और उसकी पत्नी समेत चार की मौत
बुलंदशहर/पहासू/बीबीनगर/सिकंदराबाद। जनपद में तीन हादसों में दिल्ली पुलिस के सिपाही और उसकी पत्नी समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसों में घायल लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
सुरजावली गांव निवासी राजकुमार (27) वर्ष 2010 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ था। रविवार देर रात करीब 12 बजे राजकुमार अपनी पत्नी रीता, अपने साथी दिल्ली पुलिस में सिपाही जहांगीराबाद के चांदौक गांव निवासी भरत और दिल्ली निवासी हिमांशु के साथ शादी समारोह में कार से साबितगढ़ जा रहा था। पलड़ाझाल नहर मोड़ पर पेट्रोल पंप के सामने कैंटर ने कार में टक्कर मार दी। रीता की मौके पर मौत हो गई। घायलाें को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। रास्ते में राजकुमार ने भी दम तोड़ दिया। वहीं घायल भरत और हिमांशु की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, चालक कैंटर छोड़कर भाग गया। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
थाना खानपुर क्षेेत्र के गांव सौंजना झाया निवासी सचिन कुमार, सुमित, नितिन, विकास व सोेनी बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लोहलारा से रविवार रात सेंट्रो गाड़ी में शादी से लौट रहे थे। वहीं दौराला थाना क्षेत्र निवासी वीरेंद्र राणा, राहुल राणा, राहुल सिंह व राहुल नागर इंडिगो गाड़ी से सिंभावली शादी में जा रहे थे। बीबीनगर-गुलावठी मार्ग पर दिल्ली सिटी स्कूल के पास सेंट्रो और इंडिगो की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जोरदार टक्कर के बाद सेंट्रो खाई में जा गिरी। दोनों गाड़ियों में सवार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को बीबीनगर की सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से घायलों को हापुड़ रेफर कर दिया गया। इसमें सेंट्रो चालक सचिन (32) पुुत्र अमरपाल की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेरठ रेफर किया गया। सोमवार सुबह इलाज के दौरान सचिन की मौत हो गई। सचिन एक निजी बैंक में कार्यरत था। शेष आठ घायलाें का इलाज चल रहा है। एसओ बीबीनगर मुकेश कुमार ने बताया कि सौंजना झाया निवासी मृतक केे चाचा अशोक ने इंडिगो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बुलंदशहर के मोहल्ला देवीपुरा निवासी वीरपाल सिंह सोमवार सुबह लगभग 7.30 बजे बाइक से नोएडा जा रहा था। हाईवे स्थित सुखलालपुर मोड़ के पास सामने से आए ट्रॉला ने बाइक में टक्कर मार दी। वीरपाल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के फोन से परिवार वालों को जानकारी दी। वीरपाल के दामाद यशवीर सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी गिरीश कुमार कोटिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ट्रॉला को कब्जे में ले लिया है।