फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कला का जुनून ऐसा कि देखने वाले रह जाएं दंग

कला का जुनून ऐसा कि देखने वाले रह जाएं दंग

Wed, 07 Feb 2018 10:25 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
कला का जुनून ऐसा कि देखने वाले रह जाएं दंग
कला का जुनून ऐसा कि देखने वाले रह जाएं दंग
विज्ञापन

फोटो समाचार
- हाथ में ब्रुश और रंग आते ही चंद समय में बन जाती है पेंटिंग
- चित्रकार दुर्जन राणा को चित्रकारी पर अमरोहा में मिला सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। चित्रकारी का ऐसा जनून की देखने वाले भी दंग रह जाएं। हाथ में ब्रुश और रंग आते ही चंद समय में पेंटिंग बना देने का यह जुनून चित्रकार दुर्जन राणा में है। इसके लिए उन्हें हाल ही में अमरोहा में हुए एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इससे पहले भी वह जापान सहित कई जगहों से सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।

जिले के गांव कटक निवासी दुर्नन राणा पब्लिक इंटर कालेज जौलीगढ़ में आर्ट के शिक्षक हैं। उन्हें बचपन से ही चित्रकारी का शौक था। अब उन्हें एक से बढ़कर एक पेंटिंग बनाने में देर नहीं लगती। वह देखते ही किसी का भी हुबहू चित्र बना देते हैं। इतना ही नहीं वह स्वामी रामदेव, केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेंगडे़, फिल्म कलाकार हेमा मालिनी सहित कई महान विभूतियों की तस्वीर बना चुके हैं। वर्ष 2002 में जापान की ओर से करवाई गई विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में, जो अलीगढ़ में भी हुई थी उन्हें पहला स्थान प्राप्त हुआ था। हाल ही में दुर्जन राणा की कृति विषपान उप्र राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ द्वारा चयनित होकर रंगगुहा आर्ट गैलरी नोएडा में प्रदर्शित की गई। अब राणा को अमरोहा के वाईएमएस पीजी कालेज में आयोजित राष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी में सादृश्य आर्ट सोसायटी व महाविद्यालय की ओर से कला भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। यहां राणा ने अपनी कलाकृति भारत माता प्रदर्शित की। इसमें भारत माता को जंजीर में जकड़े दर्शाया गया और पृष्ठभूमि में नेताजी सुभाष चंद बोस, सरदार भगत सिंह और स्वामी विवेकानंद आदि की छवियां शामिल की। इस कलाकृति की खास बात यह रही कि इन महान विभूतियों पर फूल बरसाकर उनकी याद दिला रही थी। दुर्जन राणा का कहना है कि वह अपने इस हुनर को बरकरार रखेंगे और एक से बढ़कर एक चित्रकारी बनाने का काम जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed