{"_id":"5a75f1ee4f1c1bb3208b71ef","slug":"151767929613-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसाधनों का अभाव, फिर भी जिला टॉप टेन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसाधनों का अभाव, फिर भी जिला टॉप टेन में
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसाधनों का अभाव, फिर भी जिला टॉप टेन में
- स्वास्थ्य सेवा देने के मामले में प्रदेश में नौवें नंबर पर जिला
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
जिले की स्वास्थ्य सेवाओं का हाल किसी से छिपा नहीं है। संसाधनों का अभाव व स्टाफ की लापरवाही के बाद भी जिला प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के मामले में टॉप 10 में शामिल हो गया है। इसके बाद स्वास्थ्य अफसर अपनी पीठ थपथपाने में लगे हुए हैं।
शासन द्वारा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रति वर्ष करोड़ों का बजट जारी किया जाता है। इसके बाद भी आए दिन अस्पताल में असुविधाओं की शिकायत अफसरों को मिलती रहती हैं। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले जिलों को रैंकिंग दी जाती है। हाल ही में शासन द्वारा जारी की गई रैंकिंग के हिसाब से बुलंदशहर ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के मामले में नौं वां स्थान हासिल किया है। प्रदेश में नौं वां स्थान हासिल करने के बाद अफसर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। प्रदेश के 75 जिलों में नौवां स्थान हासिल करना अपने आप में एक उपलब्धि है, लेकिन अब भी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए कई बड़े और आवश्यक कदम उठाने हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने के मामले में बुलंदशहर जिला नौवें स्थान पर रहा है। लोगों के बेहतर सुविधाएं देने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। ब्यूरो