फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   सांस्कृतिक कार्यक्रम से बताएगा विभाग...स्वास्थ्य लाभ ले लो

सांस्कृतिक कार्यक्रम से बताएगा विभाग...स्वास्थ्य लाभ ले लो

Sat, 03 Feb 2018 11:09 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम से बताएगा विभाग...स्वास्थ्य लाभ ले लो
सांस्कृतिक कार्यक्रम से बताएगा विभाग...स्वास्थ्य लाभ ले लो
विज्ञापन

- परिवार कल्याण, टीकाकरण एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों को करेंगे जागरूक
- नौ फरवरी से 16 मार्च तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक करेगा। इसके लिए जनपद के 16 ब्लाकों के चार-चार गांवों में परंपरा आर्ट्स ग्रुप द्वारा नौ फरवरी से 16 मार्च तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
शासन ने परिवार कल्याण से लेकर शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए कई योजनाएं चला रखी हैं। इसके प्रचार-प्रसार पर भी शासन करोड़ाें का बजट खर्च कर रहा है। इसके बावजूद भी ग्रामीण क्षेत्र के लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक नहीं है। ऐसे में अब शासन के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए परिवार कल्याण संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. केएन तिवारी ने बताया कि शासन ने प्रदेश के उच्च सकल प्रजनन दर वाले 42 जनपदों में परिवार कल्याण संबंधी प्रचार-प्रसार के लिए निर्देश जारी किए है। जिले के 16 ब्लॉक क्षेत्र में प्रत्येक के चार-चार गांवों में नौ फरवरी से 16 मार्च तक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन

लोककला टीम करेंगी जागरुक
- जिले में आठ फरवरी को लोककला दल की टीम अपनी रूपरेखा तैयार कर लेगी। इसके बाद टीम एक दिन में दो कार्यक्रम का आयोजन चयनित गांव में करेगी। टीम में दो महिला सदस्य समेत छह से आठ सदस्य शामिल रहेंगे। कार्यक्रमों का आयोजन गांव के बीच में होगा, जहां महिलाएं नि:संकोच पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिबाई ब्लॉक से होगी शुरूआत
- जिले के डिबाई ब्लॉक क्षेत्र के गांव कसेरकला में लोककला टीम द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नौ फरवरी को कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद जहांगीराबाद, स्याना, खुर्जा, अरनियां, शिकारपुर, लखावटी, ऊंचागांव, बीबीनगर, सिकंदराबाद, दानपुर, गुलावठी, बुलंदशहर, अनूपशहर, पहासु एवं अगौता ब्लॉक क्षेत्र के चयनित चार-चार गांवों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन अगौता ब्लॉक क्षेत्र के गांव सेमली में 16 फरवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed