{"_id":"5a70b3b04f1c1bf07b8b477a","slug":"151733567617-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा जिलाध्यक्ष बनेंगे हाईटेक, दिए जाएंगे टेबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा जिलाध्यक्ष बनेंगे हाईटेक, दिए जाएंगे टेबलेट
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा जिलाध्यक्ष होंगे हाईटेक, मिलेंगे टैबलेट
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को जोड़ने की बनाई योजना
बुलंदशहर।
अब राजनैतिक पार्टियों को भी हाईटेक बनाने की कोशिश की जा रही है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पहल करते हुए प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों को टैबलेट दिए जाने की योजना बनाई है। इससे जिलाध्यक्ष पार्टी के कार्यकर्ताओं की पूरी जानकारी ऑनलाइन देख सकेंगे।
गत वर्ष विधानसभा चुनावों में हार झेलने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अब कार्यकर्ताओं की पूरी जानकारी ऑनलाइन करने और जिलाध्यक्षों को हाईटेक बनाने के लिए कदम उठा रहे हैं। इसके लिए पूर्व में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का ब्यौरा एक पोर्टल पर ऑनलाइन फीड करने के आदेश दिए थे। हालांकि अभी तक पोर्टल शुरू नहीं हो सका है। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों को टैबलेट देने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि टैबलेट दिए जाने के बाद सभी जिलाध्यक्षों को एकसाथ जोड़ा जा सकेगा। इससे जिलाध्यक्ष कहीं से भी तथा कभी भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशों, योजनाओं तथा उनकी मंशा के अनुरूप कार्य कर सकेंगे। सपा जिलाध्यक्ष हामिद अली ने बताया कि तीन-चार माह में टैबलेट का वितरण शुरू हो जाएगा।