{"_id":"5a70b39d4f1c1b8c268b772c","slug":"15173356574-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभापति और उपसभापति का शांतिपूर्वक संपन्न हुआ चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभापति और उपसभापति का शांतिपूर्वक संपन्न हुआ चुनाव
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभापति और उपसभापति का शांतिपूर्वक संपन्न हुआ चुनाव
फोटो समाचार
- जिले की 225 सहकारी समितियों पर चुनाव के दौरान तैनात रही पुलिस
- शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न होने पर अफसरों ने भी ली राहत की सांस
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले में मंगलवार को 225 सहकारी समितियों पर सभापति और उपसभापति के चयन के लिए शांतिपूर्वक चुनाव हो गया। चुनाव के दौरान पुलिस तैनात रही और शांतिपूर्वक चुनाव होने पर अफसरों ने भी राहत की सांस ली है।
जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी अजय पालीवाल ने बताया कि जिले की 225 सहकारी समितियों पर शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हो गया। बुलंदशहर सोलजर को-आपरेटिव सोसायटी लिमिटेट में सभापति सहित अन्य पदों के लिए चुनाव निर्विरोध हुआ। इसमें सभापति धर्मेंद्र सिंह मौसमगढ़ और उपसभापति धर्मवीर सिंह के अलावा हरेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह, योगेंद्र पाल सिंह, कुंती देवी, सविता, निरंकार सिंह और धर्मवीर सिंह को भी निर्विरोध चुन लिया गया है। शिकारपुर क्षेत्र के गांव कैलावन समिति पर धनंजय शर्मा को सभापति और आलम खां को उप सभापति निर्विरोध चुन लिया गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश पंडित के प्रयास से गांव दरियाव सिंह, महेश चंद शर्मा, मुरलीधर शर्मा, राजकुमारी शर्मा, राजवती, महेश पाल सिंह और गजेंद्र सिंह को निर्विरोध डायरेक्टर चुना गया। इसी तरह सरावा समिति से वेदपाल सिंह, शिकारपुर समिति से श्यामसंदुर शर्मा और चित्सौन समिति से नरेंद्र शर्मा को सभापति चुना गया है।
किसान सेवा सहकारी समिति ऊंचागांव के सभापति पद के चुनाव में किसी दूसरे के नामांकन नहीं करने पर गजेड्डद्र सिंह को सभापति और उपसभापति महेंद्र सिंह को निर्विरोध चुन लिया। बुगरासी में सहकारी समिति के चुनाव में कस्बा निवासी विजयपाल सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। दूसरी ओर गांव रूखी सहकारी समिति में सुलैला निवासी मीना कुमारी पत्नी राजेंद्र व गांव रूखी निवासी शिव कुमार त्यागी के बीच चुनाव हुआ। इसमें कुल नौ वोट में से शिव कुमार त्यागी को पांच वोट मिले, जबकि मीना कुमारी को चार मत मिले। एक वोट से शिव कुमार त्यागी ने जीत हासिल कर ली। नरौरा व रामघाट क्षेत्र की साधन सहकारी समिति जरगवां में नत्थू देवी पत्नी अमरसिंह निर्विरोध सभापति निर्वाचित हुई। चुनाव अधिकारी जय किशन सिंह ने बताया कि सभापति पद पर दो नत्थू देवी व विमलेश देवी द्वारा नामांकन किया गया, लेकिन विमलेश देवी द्वारा नामांकन वापस ले लेने पर नत्थू देवी को निर्विरोध सभापति चुना गया, जबकि लक्ष्मण सिंह उप सभापति चुने गए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख पति अनार सिंह राजपूत, चंद्रपाल सिंह, रघुराज सिंह, रावत सिंह व बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। जहांगीराबाद क्षेत्र की पांच सहकारी समितियों में से जहांगीराबाद नगर, गुरावली, चाकला व इंधियार सहकारी समितियों पर सभापति व उप सभापति पद के लिए निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गए। पांचवीं सहकारी समिति पर दो प्रत्याशियों के मैदान में रहने के चलते चुनाव कराना पड़ा। जहांगीराबाद नगर की समिति पर सबसे ज्यादा गहमागहमी की स्थिति रही। नव निर्वाचित सभापति अशोक शर्मा का सपा नेता व पूर्व सभासद अजित हिमांचल के आवास पर सर्मथकों ने माला आदि पहनाकर जोरदार स्वागत किया। संपन्न चुनावों में जहांगीराबाद सहकारी समिति पर अशोक शर्मा ककरई को सभापति व गजनफर अली सांखनी को उप सभापति चुना गया। गुरावली समिति पर मंजू देवी बांसुरी को सभापति व लेखराज जाड़ौल को उपसभापति, चाकला समिति पर विनोद ऊर्फ बिन्नू चौधरी गहना को सभापति व गीता देवी ढ़लना को उपसभापति व इंधियार समिति पर तेज सिंह रौरा को सभापति जयंत कृष्ण को डूंगरा जोगी को उप सभापति निर्विरोध रूप से चुना गया है। लोहरा समिति पर दो प्रत्याशियों के मैदान में रहने के चलते चुनाव हुआ जिसमें वीरपाल सिंह बुढ़ाना ने अपने प्रतिद्वंदी धर्मवीर को पराजित कर जीत दर्ज कराई। नव निर्वाचित सभापति अशोक शर्मा का सपा नेता व पूर्व सभासद अजित हिमांचल के आवास पर सर्मथकों ने माला आदि पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
स्याना क्षेत्र में सहकारी समितियों के चुनाव में कृषक सेवा सहकारी समिति रानापुर में प्रवीण उर्फ मंटू त्यागी सभापति व होराम सिंह उपसभापति निर्विरोध घोषित किए गए। किसान सेवा सहकारी समिति मांकड़ी में बिजेंद्र सिंह सभापति व जयप्रकाश शर्मा उपसभापति निर्विरोध चुने गए। सहकारी समिति घन्सूरपुर में राजीव सिरोही सभापति व विनोद कुमार उपसभापति निर्विरोध चुने गए। वैरा फिरोजपुर सहकारी समिति में इंद्रजीत सिंह सभापति व उपसभापति पद पर चौधरी धनेशपाल सिंह निर्विरोध चुने गए। ग्राम बरौली वासुदेवपुर सहकारी समिति में बलवीर सिंह तोमर सभापति पद पर विजयी रहे, जबकि मूलचंद को निर्विरोध उपसभापति बनाया गया। डिबाई ब्लाक के सूरजपुर मखैना पर सभापति मनवीर सिंह व सतवीर सिंह, डिबाई उत्तरी गालिबपुर बौहरान सिंह व महादेवी, खुशालाबाद प्रहलाद सिंह व अविनाश चंद्र, गंगापुर महावीर सिंह व रामबाबू सिंह, बैलोन गुरूबचन सिंह व योगंद्र सिंह, धारकपुर में चंद्रपाल सिंह व गंगा सहाय, पलाकसेर राम कुमार पाठक व नत्थू सिंह चुने गए।
दानपुर ब्लाक के भीमपुर पर अनूप कुमार व भूदेव सिंह, धर्मपुर मंगल सिंह व रामपाल सिंह, सुल्तानपुर बिलोनी भगवान सिंह व रूप किशोर, दानपुर पुवाया में सचिन गुप्ता व ओमप्रकाश अग्रवाल, हिम्मतगढ़ी निवेश कुमार व राजेश कुमार, पूठरी कलां धर्मपाल सिंह व देवेंद्र सिंह चौहान, शेखुपुर में सरोज देवी व चंद्रपाल सिंह निर्विरोध चुने गए। वहीं, अनूपशहर में सहकारी समिति के चुनाव में उमेश बिरौली समिति के सभापति, मदनपाल पगौना, टेकचंद सैनी अनूपशहर,मोहरसिंह राजौर समिति के सभापति चुने गये। सहाकरी ऋण समिति गरहरा के अजयवीर अध्यक्ष, साहिना सुल्तान-उपाध्यक्ष तथा वीरेंद्र कुमार सहित नौ सदस्य चुने गए।