{"_id":"5a6e005a4f1c1b88268b7109","slug":"151715869013-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल के खेल का भंडाफोड़, गरीबों का काटा गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेल के खेल का भंडाफोड़, गरीबों का काटा गला
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिट्टी के तेल की कालाबाजारी का खुलासा
- एसडीएम सदर ने छापेमारी कर 12 हजार लीटर तेल बरामद किया
फोटो
- छापेमारी के भय से अन्य तेल विक्रेता दुकान बंद कर हुए फरार
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर। गरीबों को सस्ती दरों पर दिए जाने वाले मिट्टी के तेल की बड़ी कालाबाजारी का खुलासा हुआ है। एसडीएम सदर ने छापेमारी कर तेल गोदाम पर अवैध रूप से रखा गया 12 हजार लीटर तेल बरामद किया है। एसडीएम सदर ने गोदाम से दस्तावेज कब्जे में लेकर संचालक को नोटिस जारी किया है।
एसडीएम सदर अरविंद सिंह (आईएएस) ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर के पन्नी नगर शुगर मिल के समीप स्थित मिट्टी के तेल गोदाम पर शनिवार की शाम छापा मारा गया। गोदाम में मौके पर पहुंचने पर पाया कि मुख्य दरवाजे का ताला बंद कर अंदर कर्मचारी एक गाड़ी में तेल भर रहे थे। पूछताछ में राशन डीलर ने अपनेे कोटा के तेल का उठान करने की बात बताई। एसडीएम द्वारा उठान संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो मौके पर मौजूद कर्मचारी व राशन डीलर इसके लिए कोई ठोस प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। जिसके चलते एसडीएम ने अवैध रूप से भरी गई गाड़ी को गोदाम में ही बंद कर दिया। इसके बाद एसडीएम ने गोदाम में स्टॉक की जांच की तो पाया कि मौके पर स्टॉक में 35962 लीटर मिट्टी का तेल है, जबकि दस्तावेजों में केवल 27685 लीटर ही दर्ज है। इसके अलावा करीब पांच हजार लीटर तेल और बरामद किया गया है। सूत्रों ने दावा किया है कि गोदाम संचालक व डीलरों की मिलीभगत से तेल को बाजार में अवैध रूप से बेचा जाना था। एसडीएम के छापे से पास के अन्य गोदाम संचालक मौके से ताला बंद कर फरार हो गए।
तीन माह से राशन डीलर ने नहीं उठाया तेल
- मौके पर मिले हीरापुर के राशन डीलर ने अपना तेल उठाने का दावा किया है उस डीलर की बुक में 14 नवंबर 2017 के बाद से कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं किया गया है। इसके चलते अफसर अंदेशा लगा रहे हैं कि डीलर ने गत चार माह से किसी भी प्रकार की सामग्री का उठान नहीं किया है।
विज्ञापन
गोदाम संचालक को किया नोटिस जारी
- एसडीएम सदर ने छापामार कार्रवाई के बाद गोदाम संचालक पर हीरापुर राशन डीलर को नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब न देने पर गोदाम संचालक का लाइसेंस रद करने की कार्रवाई की जाएगी।
अफसरों की मिलीभगत से होता है खेल
- तेल के काले कारोबार का खेल अफसर व कर्मचारियों की मिलीभगत से किया जाता है। सूत्रों ने दावा किया है कि प्रतिमाह गोदाम के निरीक्षण के नाम पर अफसर केवल खानापूर्ति कर चले जाते हैं। जिसके कारण इतने बड़े पैमाने पर तेल की चोरी की जाती है।
कोट-
शुगर मिल के समीप मिट्टी के तेल गोदाम पर छापा मारा गया। मौके पर पीडीएस का करीब 12 हजार लीटर मिट्टी का तेल बिना दस्तावेजों के पाया गया है। संभव है कि मिलीभगत के बाद तेल के ब्लैक में बेचने के लिए बचाया गया है। गोदाम संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब न देने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
- अरविंद सिंह, एसडीएम सदर (आईएएस)