फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   33 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, बौद्ध रीति-रिवाज से हुई शादी

33 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, बौद्ध रीति-रिवाज से हुई शादी

Sun, 28 Jan 2018 10:24 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
33 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, बौद्ध रीति-रिवाज से हुई शादी
33 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, बौद्ध रीति-रिवाज से हुई शादी
विज्ञापन

फोटो समाचार
- जन सूचना अधिकारी एसोसिएशन शाखा बुलंदशहर ने करवाया आदर्श विवाह समारोह
- धूमधाम से निकाली बारात, दुल्हन को दिया जरूरत का सामान
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जनसूचना अधिकारी एसोसिएशन शाखा बुलंदशहर के तत्वावधान में रविवार को नगर के एक फार्म हाउस में युवक-युवती परिचय सम्मेलन व आदर्श विवाह समारोह का आयोजन हुआ। इसमें जोड़ों की बौद्ध रीति-रिवाज से शादी करवाई गई। इससे पहले धूमधाम से बारात भी निकली।

एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष वेदप्रकाश गौतम ने बताया कि समारोह में 33 जोड़ों ने सात फेरे लिए। मुख्यातिथि पूर्व एआरटीओ अर्जुन सिंह, विधान परिषद सदस्य सुरेश कश्यप, बसपा जिलाध्यक्ष कमल राज, पूर्व विधायक मुंशीलाल गौतम, शिक्षक नेता यशपाल सिंह, कांता भारती, हेमलता आदि ने नवविवाहित जोड़ों को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। इस दौरान बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर के मिशन से प्रेरित गायन प्रस्तुत कर समाज को जागरू करने रहने का संदेश दिया, उन्होंने बताया कि एसोसिएशन की ओर से दुल्हन को दान स्वरूप जरूरी सामान भी दिया गया। समारोह में गाजियाबाद के समाजसेवी आरपी सिंह, जिला पंचायत सदस्य कमाल मुर्तजा, दिल्ली से बिजेंद्र सिंह, हरियाणा से वीरा सिंह प्रजापति, राष्ट्रीय कर्तव्य पार्टी के अध्यक्ष आरपी किरन जाटव, डा. वीरेंद्र कुमार, डा. पुष्पराज, डॉ. गुरदीप राजन, धर्मेंद्र कुमार गौतम, राजेंद्र कुमार एडवोकेट, रूपेश आर्या, देवेंद्र शर्मा गुरुजी, प्रेम सिंह, रामदास, योगेश सिंह, जय सिंह, शारदा प्रताप, शिमला गौतम, शकुन आर्या और हरवीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed