{"_id":"5a6e00524f1c1b90268b6ebc","slug":"15171586834-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा से अधिक कारतूसों की बिक्री पर तीन को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा से अधिक कारतूसों की बिक्री पर तीन को नोटिस
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा से अधिक कारतूसों की बिक्री पर तीन को नोटिस
- अवैध रूप से कारतूसों की बिक्री किए जाने का हुआ खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर। डीएम के आदेशों के बाद भी कारतूस विक्रेता फर्जीवाड़ा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। एक बार फिर डीएम की जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है, जिसके बाद डीएम ने शहर के तीन शस्त्र विक्रेताओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
शहर में कारतूसों की अवैध रूप से की जा रही बिक्री से बढ़ रहे क्राइम को रोकने के लिए डीएम ने कार्रवाई की है। डीएम डा. रोशन जैकब ने शहर के तीन कारतूस विक्रेताओं लोधी गन हाउस, पन्न लाल सुरेश चंद्र एवं लौर गन हाउस के संचालक को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं। डीएम ने समीक्षा में पाया कि कारतूस बिक्री की फर्जी एंट्री रजिस्टर में की जा रही है तो कई स्थानों पर कारतूस बिक्री का ब्यौरा भी दर्ज नहीं किया गया है। डीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि समय सीमा के अंतर्गत नोटिस का जवाब न देने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
असलाह विभाग के कर्मचारी कर रहे मदद
- कारतूसों की अवैध बिक्री में असलाह विभाग के कर्मचारी भी संलिप्त हैं। सूत्रों ने दावा किया है कि विभागीय कर्मचारी फर्जी तरीके से कारतूस बिक्री करने के नए-नए तरीके बताकर फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। जबकि विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को छोड़कर कारतूस विक्रेताओं पर शिकंजा कसने में लगे हुए हैं।