{"_id":"5a6626ac4f1c1b82268b5c5a","slug":"151664420615-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी में कल से शुरू होंगी प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी में कल से शुरू होंगी प्रतियोगिताएं
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी में कल से शुरू होंगी प्रतियोगिताएं
- 24 व 25 जनवरी को सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन
- 30 जनवरी को वार्षिकोत्सव पर होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित होंगे प्रतिभागी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय का वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार से प्रतियोगिताएं होगी। इसके लिए 24 और 25 जनवरी को सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 30 जनवरी को वार्षिकोत्सव पर होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य विकास शर्मा ने बताया कि कालेज के वार्षिक उत्सव से पहले 24 और 25 जनवरी को सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें कालेज के छात्र-छात्राएं रंगोली, गायन, मेहंदी, गीत, प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताओं में भागीदारी करेंगे। इन प्रतियोगिताओं में पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 30 जनवरी को वार्षिक उत्सव में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वार्षिक उत्सव को सफल बनाने के लिए डा. गौतमवीर को संयोजक बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वह वार्षिक उत्सव व सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें।