{"_id":"5a6626a04f1c1b7c268b5d01","slug":"151664419416-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परिक्षार्थियों को राहत, अब आधार नहीं अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परिक्षार्थियों को राहत, अब आधार नहीं अनिवार्य
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षार्थियों को राहत, अब आधार अनिवार्य नहीं
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड के उन परीक्षार्थियों के लिए राहत भरी खबर है, जिनके पास अभी तक आधार कार्ड नहीं है। बोर्ड ने अब आदेश जारी कर परीक्षा में आधार की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। इससे बिना आधार वाले परीक्षार्थियों को राहत मिलेगी।
इस बार शासन और बोर्ड की ओर से नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए कड़े आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत शासन और बोर्ड ने इस बार परीक्षा में परीक्षार्थियों के लिए आधार कार्ड जरूरी कर दिया था। ऐसे में बिना आधार कार्ड वाले परीक्षार्थियों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई थी। अब शासन के आदेश पर बोर्ड ने बिना आधार कार्ड परीक्षा में शामिल होने के निर्देश जारी कर परीक्षार्थियों की परेशानी खत्म कर दी। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि बोर्ड ने आदेश जारी कर परीक्षा में परीक्षार्थियों के लिए आधार की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। इससे उन परीक्षार्थियों की परेशानी दूर हो गई, जिनके पास अभी तक आधार कार्ड नहीं थे।