फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   यूपीएचएचएसपी योजना से जिला अस्पताल का कायाकल्प करेगा शासन

यूपीएचएचएसपी योजना से जिला अस्पताल का कायाकल्प करेगा शासन

Sun, 21 Jan 2018 10:13 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
यूपीएचएचएसपी योजना से जिला अस्पताल का कायाकल्प करेगा शासन
यूपीएचएचएसपी योजना से जिला अस्पताल के कायाकल्प की तैयारी
विज्ञापन

- प्रदेश के 51 जिला स्तरीय अस्पतालों को किया गया चिन्ह्ति
- आदर्श अस्पताल स्थापित करने के लिए प्रयासरत है शासन
पुनीत शर्मा/चेतन शर्मा
बुलंदशहर। यूपीएचएचएसपी(उत्तर प्रदेश हेल्थ सिस्टम स्ट्रेथिंग परियोजन) योजना के तहत सरकारी अस्पतालों की कायाकल्प की तैयारी है। शासन की मंशा है कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को निजी अस्पतालों जैसी सुविधाएं मिलें। इसके लिए शासन ने योजना के तहत प्रदेश के 51 जिला स्तरीय अस्पतालों को चिन्ह्ति किया है। इन अस्पतालों को सभी 47 मानक पूरा करने के आदेश दिए हैं।

इन निर्धारित मानकों में किसी भी अस्पताल में पार्किंग शुल्क वसूलने पर रोक लगाने, अस्पताल में गेट के पास पार्किंग न बनाने, मरीजों, अस्पताल स्टाफ व एंबुलेंस के लिए अलग से पार्किंग व्यवस्था करने आदि आदेश दिए गए हैं। योजना के तहत प्रदेश के 51 जिला स्तरीय अस्पतालों को पहले चरण में व्यवस्थित बनाने के आदेश हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक ने इसके लिए मानक जारी कर अस्पताल प्रशासन को मानकों को पूरा करने के आदेश दिए हैं। इन मानकों में मुख्य रूप से मरीजों की सुविधाएं व अस्पतालों में साफ सफाई को रखा गया है। स्वास्थ्य महानिदेशक के आदेश पर जिला अस्पताल की ओर से योजना को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

ये होंगे मुख्य बिंदु -
* चिकित्सालय के प्रवेश द्वार को प्रभावी बनाकर गेट की रंगाई पुताई की जाए
* अस्पतालों में जानवरों के प्रवेश पर पूरी रोक लगाई जाए
* मरीजों की सहायता के लिए सहायता केन्द्र बनाए जाए
* ओपीडी चैंबर में चिकित्सक व मरीजों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं हों
* अस्पताल में अग्निशमन, मरीजों के लिए इमरजेंसी की पर्याप्त व्यवस्था हो
* मरीजों की सुविधा के लिए सभी संसाधन उपलब्ध होने चाहिए
* अस्पताल में जर्जर पड़े भवन की मरम्मत की जाए
कोट-
शासन के आदेश मिल चुके हैं। अस्पताल के सीएमएस को सभी मानकों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
- डा. केएन तिवारी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed