{"_id":"5a64c32d4f1c1b9f268b59f4","slug":"15165531971322-32-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा : अब 22 के बजाए 32 परीक्षा केंद्र बने संवेदनशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा : अब 22 के बजाए 32 परीक्षा केंद्र बने संवेदनशील
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा : अब 22 के बजाए 32 परीक्षा केंद्र बने संवेदनशील
- संवेदनशील केन्द्रों पर होगी अतिरिक्त जांच दल की तैनाती
- कड़ी सुरक्षा के बीच पूरी कराई जाएगी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा को नकल रहित करवाने के लिए अब जिले में 22 की बजाय 32 परीक्षा केंद्र संवेदनशील की श्रेणी में शामिल हो गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त जांच दल की भी तैनाती की जाएगी।
जिले की इस बार बोर्ड की ओर से 99 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन पर हाईस्कूल और इंटर के करीब 81 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकल रहित कराने के लिए शासन और बोर्ड की ओर से सख्त आदेश जारी हुए हैं। इसके चलते विभागीय अफसरों ने भी अपनी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। हाल ही में जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले में 22 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में शामिल किया था, लेकिन अब 32 परीक्षा केंद्र संवेदनशील श्रेणी में शामिल कर दिए गए हैं। परीक्षा में 4500 कक्ष निरीक्षक व कर्मचारी आदि शामिल होंगे। इसके साथ 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 32 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य का कहना है कि परीक्षा को नकल रहित कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। शासन और बोर्ड की ओर से जारी किए गए आदेशों का सख्ती से पालन होगा। किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकल या किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।