फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जिले में 100 ग्राम पंचायत भवन हुए चकाचक

जिले में 100 ग्राम पंचायत भवन हुए चकाचक

Wed, 17 Jan 2018 11:21 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
जिले में 100 ग्राम पंचायत भवन हुए चकाचक
जिले में 100 ग्राम पंचायत भवन हुए चकाचक
विज्ञापन

- शासन के आदेश पर पंचायत भवनों की हुई मरम्मत और रंगाई-पुताई
- इन सभी पंचायत घरों पर गणतंत्र दिवस को एक साथ फहराया जाएगा तिरंगा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले में 100 ग्र्राम पंचायत लगभग चकाचक हो चुके हैं। शासन के आदेश पर इन पंचायत भवनों में मरम्मत और रंगाई-पुताई का काम करवाया गया है। इन सभी पंचायत घरों पर 26 जनवरी को एक साथ तिरंगा फहराया जाएगा।

जिला पंचायत राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि शासन ने आदेश जारी किया है कि जिले की 100 ग्राम पंचायतों पर गणतंत्र दिवस वाले दिन एक साथ तिरंगा फहराया जाए। यह आदेश मिलते ही इसकी तैयारी काफी दिन पहले ही शुरू करवा दी थी। इसके लिए जिले में 100 ग्राम पंचायतों का चयन कर उनके भवन की मरम्मत और रंगाई-पुताई का काम करवाया गया है। यह काम लगभग पूरा हो चुका है। इसके चलते यह सभी ग्राम पंचायत चकाचक हो जाएंगी। उन्हाेंने बताया कि 26 जनवरी को इन सभी ग्राम पंचायत के भवनों पर तिरंगा फहराया जाएगा। इसके लिए संबंधित ग्राम पंचायत के प्रधान और सचिवों को पहले ही आदेश जारी किए जा चुके हैं। खास बात यह रहेगी कि ग्राम पंचायत पर जिस समय तिरंगा फहराया जाएगा तो उसमें ग्रामीणों के साथ प्रबुद्ध एवं गणमान्य लोगाें को भी आमंत्रित किया जाएगा। विभाग की ओर से भी लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed