{"_id":"5a5f8d344f1c1b86268b4e83","slug":"1516211696225-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल मान्यता की 25 फाइल पहुंची मेरठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल मान्यता की 25 फाइल पहुंची मेरठ
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
स्कूल मान्यता की 25 फाइल पहुंची मेरठ
- अधिकारियों का दावा पूरी जांच के बाद ही भेजी गई हैं फाइलें
- बेसिक शिक्षा विभाग से इन फाइलों के जरिए स्कूलों को मिलनी है मान्यता
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता के लिए इंतजार कर रहे स्कूल संचालकों के लिए अच्छी खबर है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मान्यता की 25 फाइल मेरठ भेज दी है। शेष फाइलों की जांच जारी है, जांच पूरी होने के बाद उन फाइलों को भी भेज दिया जाएगा।
इस बार शासन ने बिना मान्यता स्कूलों पर शिकंजा कसने के आदेश जारी किए हैं। इसके चलते जिले में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों को बंद कराया जा रहा है। ऐसे में स्कूल संचालकों ने बंद स्कूलों को दोबारा चलाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा विभाग में मान्यता के लिए फाइल जमा करवाई है। इन फाइलों की जांच जारी है और अब तक विभाग की ओर से 25 फाइलें जांच होने के बाद अंतिम मुहर लगाने के लिए मेरठ भेजी गई हैं। इससे अब स्कूल संचालकों को आस बंध गई है कि उन्हें जल्द ही मान्यता मिल जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार का कहना है कि जो भी मान्यता के लिए फाइल प्राप्त हुई हैं। उनकी जांच जारी है और जांच पूरी होने पर उन्हें मेरठ भेजा जा रहा है। यह सभी फाइल आठवीं तक की मान्यता से संबंधित हैं। जबकि पांचवीं तक के स्कूलों की मान्यता कार्यालय स्तर से ही दी जाएगी। इसके लिए भी विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।