{"_id":"5a5e37c64f1c1b83268b4c75","slug":"15161242885-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर जनपदीय स्थानांतरण के आदेश से शिक्षकों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर जनपदीय स्थानांतरण के आदेश से शिक्षकों में खुशी
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
अंतर जनपदीय स्थानांतरण के आदेश से शिक्षकों में खुशी
बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के अंतर जनपदीय स्थानांतरण के आदेश जारी हो गए हैं। इससे शिक्षकों में खुशी है। शासन का आदेश मिलते ही अफसर और शिक्षक अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। परिषदीय विद्यालयों में जिलेवार रिक्तियों का विवरण भी जारी हो गया है।
शासन का आदेश है कि अंतर जनपदीय स्थानांतरण ग्रामीण क्षेत्र से ग्रामीण क्षेत्र और नगर क्षेत्र के नगर क्षेत्र में ही होंगे। उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के स्थानांतरण नहीं होंगे। स्थानांतरण करने वाले शिक्षकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जनवरी है। इसके बाद 31 जनवरी तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आवेदन को ऑनलाइन सत्यापित करेंगे। इसके बाद फरवरी माह के द्वितीय सप्ताह में अंतर जनपदीय स्थानांतरण सूची का प्रकाशन होगा। आवेदन करते समय मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करनी अनिवार्य होगा। यदि किसी भी तरह की त्रुटि रह जाती है तो उसकी जिम्मेदारी शिक्षक की होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार का कहना है कि शासन के आदेश मिलने पर तैयारी शुरू हो गई है। ब्यूरो