फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अविश्वास प्रस्ताव की जांच में पहुंचे मात्र दो बीडीसी

अविश्वास प्रस्ताव की जांच में पहुंचे मात्र दो बीडीसी

Tue, 16 Jan 2018 11:09 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
अविश्वास प्रस्ताव की जांच में पहुंचे मात्र दो बीडीसी
अविश्वास प्रस्ताव की जांच में पहुंचे मात्र दो बीडीसी सदस्य
विज्ञापन

- ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का मामला
- अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पहुंची थीं अविश्वास प्रस्ताव की जांच करने
अमर उजाला ब्यूरो
दानपुर।
ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव मामले में मंगलवार को ब्लाक पर बीडीसी सदस्यों द्वारा डीएम को सौंपे गए शपथ पत्रों की जांच में मात्र दो बीडीसी सदस्य ही पहुंचे। बीडीसी सदस्यों के न पहुंचे से ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह व भाजपा समर्थकों में खुशी व्याप्त है। वहीं विरोधी पक्ष ने डीएम से मिलकर जांच के लिए दूसरी तारीख लेने की बात कही है।
ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह के खिलाफ पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मंगलवार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ऋतु पूनिया के समक्ष सदस्यों ने उपस्थिति लगाई। उन्होंने बीडीसी सदस्यों की संख्या 56 बताई। इस मौके पर कई सदस्यों ने एकत्रित होकर कहा कि जब तक ब्लॉक प्रमुख के पति द्वारा अपहरण किए गए उनके 14 लोगों को मुक्त नहीं किया जाएगा, तब तक वह शपथ पत्रों की जांच में सहयोग नहीं करेंगे। वह डीएम से मिलकर दूसरी तिथि दिए जाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि पूर्व ब्लाक प्रमुख विमलेश देवी की अगुवाई में डीएम के समक्ष 58 बीडीसी सदस्यों ने दानपुर ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह के खिलाफ शपथ पत्र दिए थे और अविश्वास प्रस्ताव की मांग की थी। दोपहर को भाजपा विधायक अनीता राजपूत ने पहुंचकर समर्थकों का हौसला बढ़ाया। दूसरी तरफ सपा नेता हरीश लोधी अपने समर्थकों के साथ वहां मौजूद रहे। इस दौरान अनूपशहर सीओ जितेंद्र कुमार और शांती व्यवस्था के लिए महिला पुलिसकर्मी सहित कई थानों की फोर्स मौजूद रही। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ऋतु पूनिया ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव की जांच की गई है। जांच रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed