{"_id":"599b16dc4f1c1b887e8b458b","slug":"151503336156-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक समेत दो की मौत
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक समेत दो की मौत
- एक घायल को सीएचसी में भर्ती कराया
अमर उजाला ब्यूरो
पहासू।
छतारी क्षेत्र स्थित बरौला गेट के समीप मोड़ पर सोमवार देर शाम हुए सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक समेत दो की मौत हो गई।
क्षेत्र के गांव दीघी निवासी रिटायर्ड शिक्षक मास्टर ओमप्रकाश सिंह (62) पुत्र पीतंबर सिंह सोमवार देर शाम तकरीबन 5.15 बजे विक्की पर सवार होकर छतारी क्षेत्र के गांव अहमदबांस निवासी ग्राम प्रधान योगेश के आवास पर एक समारोह में शिरकत करने जा रहे थे। छतारी क्षेत्र के गांव बरौला गेट के समीप मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे अहमदाबांस निवासी बाइक सवार चालीस वर्षीय धर्मपाल सिंह पुत्र बाबूलाल और मिट्टनलाल 50 निवासी अहमदवांस की बाइक से विक्की की आमने-सामने भिंड़त हो गई। हादसे में तीनो लोग लहूलुहान हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एबुलेंस ने सभी घायलों को सीएचसी पहासू में भर्ती कराया। जहां पर मास्टर ओमप्रकाश सिंह और धर्मपाल सिंह की मौत हो गई। मिट्टनलाल की हालत गंभीर बनी हुई है। एसओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।