फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मिशन इंद्रधनुष को लेकर डीएम की बैठक कल

मिशन इंद्रधनुष को लेकर डीएम की बैठक कल

Tue, 02 Jan 2018 11:05 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
मिशन इंद्रधनुष को लेकर डीएम की बैठक कल
मिशन इंद्रधनुष को लेकर डीएम की बैठक कल
विज्ञापन

- बैठक में शामिल होंगे विभिन्न समुदाय के धर्मगुरु
- छूटे बच्चों का टीकाकरण करवाने के लिए होगी चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
मिशन इंद्रधनुष को सफल बनाने के लिए चार जनवरी को डीएम की अध्यक्षता में बैठक की जाएगी। इसमें टीकाकरण से वंचित चल रहे बच्चों का टीकाकरण करवाने के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी। विभिन्न समुदाय के धर्मगुरुओं को बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि केंद्रीय सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के चौथे चरण को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी। यह कार्यक्रम आठ जनवरी से 17 जनवरी तक चलेगा। इसमें शून्य से लेकर दो वर्ष तक के शिशुओं को चिह्नित कर टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर डीएम की अध्यक्षता में चार जनवरी को विभिन्न समुदाय के धर्मगुरुओं के साथ बैठक की जाएगी। इसमें धर्मगुरुओं के साथ छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण करवाने पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


तीसरे चरण में 18 प्रतिशत बच्चों को नहीं लगे टीके
बुलंदशहर। सघन मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत सात दिसंबर से 17 दिसंबर तक चलाए गए तीसरे चरण में 18 प्रतिशत से अधिक बच्चे टीकाकरण से वंचित रह गए थे। टीकाकरण के लिए 17,545 बच्चे चिह्नित किए गए थे। चयनित बच्चों में से 14,360 बच्चों को ही टीका लग सका। 3185 बच्चे टीका लगवाने से वंचित रह गए। एसीएमओं डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि केंद्रीय सरकार द्वारा चलाए गए सघन मिशन इंद्रधनुष के तहत शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को पांच प्रकार की बीमारी से बचाने के लिए टीके लगवाए गए। टीकाकरण के दौरान शिक्षित परिवारों ने जहां बढ़-चढ़कर भाग लिया, वहीं अशिक्षित परिवारों ने बच्चों को टीका लगवाने से इंकार कर दिया। टीम के सदस्यों ने ऐसे परिवार के सदस्यों को समझाने का भी काफी प्रयास किया। इसके बाद कई परिवार अपने बच्चों को टीके लगवाने के लिए राजी हो गए, किंतु 18 प्रतिशत से अधिक परिवार टीका लगवाने से वंचित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed