फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   रोडवेज के सभी टैक्स ऑनलाइन होंगे जमा

रोडवेज के सभी टैक्स ऑनलाइन होंगे जमा

Tue, 02 Jan 2018 10:57 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज के सभी टैक्स ऑनलाइन होंगे जमा
रोडवेज के सभी टैक्स ऑनलाइन होंगे जमा
विज्ञापन

परिवहन निगम के लखनऊ मुख्यालय ने जारी किए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए परिवहन निगम ने अपने कई कार्य ऑनलाइन करने की रूपरेखा तैयार कर ली है। अब बुलंदशहर डिपो की सभी बसों के एडिशनल टैक्स ऑनलाइन जमा किए जाएंगे।

अब तक बुलंदशहर डिपो में सभी बसों के एडिशनल टैक्स (रोड टैक्स, फिटनेस टैक्स) मैनुअल तरीके से जमा होते थे। शासन के आदेश पर परिवहन निगम के लखनऊ मुख्यालय ने बुलंदशहर डिपो को पत्र भेजकर अब इन्हें आनलाइन जमा कराने का निर्देश दिया है। आनलाइन टैक्स जमा होने के बाद यह संभागीय परिवहन अधिकारी के कार्यालय पहुंचेगा। वहां से इसे शासन स्तर पर लखनऊ मुख्यालय भेजा जाएगा। यह योजना अक्तूबर 2017 से शुरू हो गई थी, लेकिन इसे पूरी तरह लागू नहीं किया गया है। बुलंदशहर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि बसों के टिकटों की बुकिंग भी ट्रेनों की तर्ज पर जल्द आनलाइन शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed