फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मेडिकल वेस्ट का निस्तारण न करने पर ईओ करें एफआईआर: कुमार कमलेश

मेडिकल वेस्ट का निस्तारण न करने पर ईओ करें एफआईआर: कुमार कमलेश

Wed, 27 Dec 2017 11:25 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल वेस्ट का निस्तारण न करने पर ईओ करें एफआईआर: कुमार कमलेश
मेडिकल वेस्ट का निस्तारण न होने पर ईओ कराएं एफआईआर
विज्ञापन

फोटो
- विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी ने अफसरों को दिए निर्देश
- अस्पताल में लापरवाही से मौत पर दोषी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
जिले के नोडल अधिकारी ने ऐसे अस्पताल संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं जो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण नहीं कर रहे हैं। नोडल अधिकारी ने बुधवार को जिला पंचायत सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन क्राइम ब्रांच दफ्तर का भी निरीक्षण किया।
नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव होमगार्ड कुमार कमलेश ने समीक्षा बैठक में शहर के विकास के लिए अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका ईओ से सख्त लहजे में कहा कि अगर निजी या सरकारी अस्पताल के संचालक मेडिकल वेस्ट का नियमानुसार निस्तारण नहीं कर रहे हैं तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई जाए। इसके अलावा यदि अस्पताल में किसी भी मरीज की मृत्यु लापरवाही के कारण होती है तो दोषी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर न्याय संगत कार्रवाई की जाए। बैठक में प्रमुख सचिव ने शिक्षा विभाग, वाणिज्य कर, बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग, आबकारी विभाग, चकबंदी, कब्जा मुक्ति कार्रवाई, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण व सफाई, खाद्य सुरक्षा, सड़कों के निर्माण कार्य आदि के बारे में अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर आबकारी अफसरों द्वारा जिले में बड़े पैमाने पर शराब बिक्री और शराब बनाने की फैक्ट्रियां व आरोपियों को गिरफ्तार करने के मामले में की गई कार्रवाई की प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने आबकारी अधिकारी समेत पूरी टीम को धन्यवाद दिया। बैठक में डीएम डॉ. रोशन जैकब, एसएसपी मुनिराज जी, सीडीओ जसजीत कौर, एडीएम प्रशासन अरविंद मिश्र, सीएमओ डॉ. केएन तिवारी, एसडीएम सदर अरविंद सिंह आदि अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो फाइल --- बुल126, 127ए व 127बी

करौंठी गांव में प्रमुख सचिव ने किया सत्यापन
स्याना। प्रमुख सचिव होमगार्ड कुमार कमलेश ने ग्राम करौंठी में विकास कार्यों का सत्यापन किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। प्रमुख सचिव ने विकास कार्यों को ठीक बताया। ग्राम करौंठी में 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत ग्राम निधि में चार लाख 17 हजार रुपये मिले हैं, जिनके छह निर्माण कार्यों के सत्यापन में चार शेष कार्यों के निर्माण की समीक्षा की गई। गांव में 233 घरों में से 55 घरों में शौचालय न होने पर बने नए शौचालयों की सूची का सत्यापन किया। ग्रामीण विद्युतीकरण के अंतर्गत गांव की विद्युतापूर्ति के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बांटे जाने वाले खाद्यान्न के संदर्भ में भी ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने बंदरों क ी अधिकता के कारण फसलों के नष्ट होने की शिकायत की। प्रमुख सचिव ने करौंठी में पशु कैंप लगाकर पशुओं की जांच सहित पशुधन बीमा की जानकारी देने के लिए 28 दिसंबर तय की। उन्होंने गांव में परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं से मौके पर ही लिखवाकर देखा। डीएम डा. रोशन जैकब द्वारा भी गांव में 245 मृदा परीक्षण कार्ड वितरण एवं गांव में चकरोड पर अवैध कब्जे सहित पट्टेदारों के कब्जे की जानकारी ली गई। प्रमुख सचिव ने मौके पर आईं शिकायतों के संदर्भ में संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब करके सुनिश्चित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ जसजीत कौर, एडीएम अरविन्द मिश्रा, सीएमओ डा. केएन तिवारी, एसपी देहात पीके तिवारी, एसडीएम संजय पांडे, सीओ अंविता उपाध्याय आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन




पुनीत शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed