{"_id":"5a37f6044f1c1bce6d8b4bec","slug":"151361704818-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककोड़ में फिर पड़ी डकैती... पुलिस को चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककोड़ में फिर पड़ी डकैती... पुलिस को चुनौती
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंपती को बंधक बनाकर डाली डकैती, एक महीने में तीसरी
- ककोड़ थाना क्षेत्र के श्रीमहमूदपुर गांव में बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
- 10 से 12 नकाबपोश ने घर में मचाया कोहराम, दंपति को रसोई में किया बंद
- 85 हजार नगदी और आठ लाख के जेवर लूटे, रिपोर्ट दर्ज, जांच जारी
अमर उजाला ब्यूरो
ककोड़। ककोड़ थाना क्षेत्र के श्रीमहमूदपुर गांव में बीते रात 10 से 12 नकाबपोश बदमाशों ने कहर बरपाया। एक घर में दंपती को रसोई में बंद कर डकैती डाली। घर में रखी 85 हजार रुपये की नगदी और करीब आठ लाख के जेवर लूट लिए। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंचीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक महीने के अंदर थाना क्षेत्र में यह तीसरी डकैती है। तीनों वारदात में कई समानता होने की वजह से माना जा रहा है कि यह एक ही गैंग का काम हो सकता है।
डकैती श्रीमहमूदपुर गांव निवासी बलराम उर्फ कुक्कन के घर में डाली गई। रविवार देर रात बलराम और उसकी पत्नी घर में थे। माता-पिता पास ही घेर में सो रहे थे। देर रात करीब 12 बजे नकाब बांधकर और हाथों में हथियार लिए 10 से 12 बदमाश घर का गेट फांदकर अंदर घुस आए। उन्होंने पीड़ित बलराम व उसकी पत्नी को बंधक बना लिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर रसोई में बंद कर दिया। बदमाशों ने घर के अंदर आलमारी में रखे करीब 85 हजार रुपये नकद व करीब आठ लाख रुपये के सोने, चांदी के जेवर लूट लिए। पीड़ित दंपति ने किसी तरह रसोई की खिड़की की जाली तोड़कर बाहर निकले और शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण व परिजन पहुंचे। सूचना पर पुलिस पहुंची। जांच के अलावा आसपास कांबिंग की गई। सोमवार सुबह प्रभारी एसएसपी पीके तिवारी सहित आला अफसर मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने जांच की। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है।