{"_id":"5a357b374f1c1b60678c1a26","slug":"151345453717-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईवीआरएस पर नियमित नहीं भेजी जा रही एमडीएम की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईवीआरएस पर नियमित नहीं भेजी जा रही एमडीएम की रिपोर्ट
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईवीआरएस पर नियमित नहीं भेजी जा रही एमडीएम की रिपोर्ट
- शिक्षा निदेशक बेसिक ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को नियमित रिपोर्ट भेजने के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। परिषदीय स्कूल में वितरित होने वाले मिड-डे-मील की नियमित रिपोर्ट इंटरक्टिव वाइस रिस्पांस सिस्टम (आईवीआरएम) पर नहीं भेजी जा रही है। इसे लेकर शिक्षा निदेशक बेसिक ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित प्रदेश के 35 अधिकारियों को नियमित रिपोर्ट भेजने के आदेश जारी किए हैं।
परिषदीय स्कूलों में रोजाना मिड-डे-मील के तहत बच्चों को दोपहर का भोजन दिया जाता है। शासन ने इसकी पारदर्शिता और स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन के संबंध में रोजाना आईवीआरएस पर रिपोर्ट देने के आदेश जारी किए हैं। लेकिन बुलंशहर सहित प्रदेश के 35 जिलों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों की ओर से नियमित रिपोर्ट नहीं भेजी जा रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि जिले में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन के संबंध में रिपोर्ट नियमित आईवीआरएस के माध्यम से दी जा रही है। संबंधित अधिकारियों को भी नियमित रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।