फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   चीफ इंजीनियर ने की सौभाग्य योजना की तैयारियों की समीक्षा

चीफ इंजीनियर ने की सौभाग्य योजना की तैयारियों की समीक्षा

Sun, 17 Dec 2017 01:29 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
चीफ इंजीनियर ने की सौभाग्य योजना की तैयारियों की समीक्षा
चीफ इंजीनियर ने की सौभाग्य योजना की तैयारियों की समीक्षा
विज्ञापन

- हाइडिल कालोनी पहुंचकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
- आज जिले भर के बिजलीघरों से संबंधित गांवों में लगाए जाएंगे कैंप
- कैंपों में फ्री कनेक्शनों का किया जाएगा वितरण
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर ने शनिवार को हाइडिल कालोनी पहुंचकर सौभाग्य योजना को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि योजना के तहत प्रत्येक घर में बिजली पहुंचाना उनका लक्ष्य होगा। उन्होंने अधिकारियों को कैंपों में सुगमता से लोगों को कनेक्शन देने के आदेश दिए।
उन्होंने कहा कि रविवार को जिले के 85 गांवों में आयोजित किए जाने वाले कैंपों में अधिक से अधिक कनेक्शनों का वितरण किया जाए। इस दौरान चीफ ने बिजलीघरों के प्रभारियों को आदेश दिए कि कनेक्शन वितरण में किसी भी हालत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी एक्सईएन व एसई को निर्देश जारी करते हुए कहा कि कनेक्शन वितरण की बिजलीघर के अनुसार समीक्षा करते हुए लापरवाह प्रभारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए। चीफ ने कनेक्शन दिए जाने में देरी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि यदि बिना किसी वजह उपभोक्ताओं को परेशान किया गया तो संबंधित प्रभारी कार्रवाई झेलने के लिए तैयार रहें। बैठक में एसई अजय अग्रवाल, संजीव राना, एक्सईएन डीसी शर्मा, राम बाबू, एके वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----
सौभाग्य योजना से झुग्गी झोपड़ियों को रोशन करेगा विभाग
बुलंदशहर। सौभाग्य योजना के तहत पावर कॉरपोरेशन झुग्गी झोपड़ियों को रोशन करेगा। इसके लिए सरकार के निर्देश पर अधिकारियों ने कार्य योजना तैयार कर ली है। चीफ इंजीनियर ने बताया कि सौभाग्य योजना के तहत गरीबों को मुफ्त तथा अन्य लोगों को सस्ती दरों पर बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक घर में बिजली पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई सौभाग्य योजना के तहत अब झुग्गी झोपड़ियों में भी बिजली पहुंचाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को भी सस्ती दरों पर बिजली कनेक्शन दिए जाएं।


---------
कनेक्शन के लिए यह कागजात होगा आवश्यक
बिजली का निशुल्क कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को कैंपों में जाकर पास पोर्ट साइज फोटो के साथ आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व पैन कार्ड में से एक प्रूफ की प्रति मौके पर जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed