{"_id":"5a3017674f1c1b7a548c2a55","slug":"151310129810-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलेभर में शहर की सरकार का हुआ शपथ ग्रहण समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलेभर में शहर की सरकार का हुआ शपथ ग्रहण समारोह
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की ‘सरकार’ ने संभाली कुर्सी
- सभी नौ नगर पालिका व आठ पंचायतों के अध्यक्षों ने ली शपथ
- बुलंदशहर नगर पालिका के शपथ ग्रहण में शामिल हुए राज्यमंत्री अतुल गर्ग
- बुलंदशहर चेयरमैन व सभासदों को एडीएम ने दिलाई शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर/खुर्जा/सिकंदराबाद।
शहर की सरकार चुने जाने के बाद मंगलवार को चेयरमैन व सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। शासन के आदेश पर नगर पालिका बुलंदशहर के चेयरमैन मनोज गर्ग और सभी सभासदों ने मोतीबाग मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसमें राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने भी शिरकत की।
मोतीबाग में बुलंदशहर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मनोज गर्ग को एडीएम प्रशासन अरविंद मिश्र ने शपथ दिलाई। इसके बाद मनोज गर्ग ने सभी 37 सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मनोज गर्ग ने जनता के बीच रहकर विकास कार्य करने का वादा किया। राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने जनता को भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार में केवल विकास होगा। चेयरमैन और सभी सभासद मिलकर शहर के विकास के लिए पुरजोर कोशिश करेंगे। इस दौरान सदर विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही, डीके शर्मा, विधायक अनीता लोधी, विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, शरद त्रिवेदी, संजय माहेश्वरी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
खुर्जा में नगरपालिका में आयोजित हुए शपथग्रहण समारोह में मंच को लेकर घमासान की स्थिति बनी रही। भाजपा के नौ सभासदों ने नीले रंग में रंगे मंच पर रखे माइक से शपथ लेने की बजाय एसडीएम के माइक से शपथ ग्रहण की। इसके चलते पहले ही दिन अलगाव के रास्ते नजर आने लगे। मामले में भाजपा सभासदों ने ईओ को शिकायत देकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। हालांकि 25 सभासदों ने शपथ ग्रहण की प्रक्रिया को पूरा कर लिया। इसके अलावा पहासू-छतारी और जहांगीरपुर में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। नगरपालिका परिसर में एसडीएम खुर्जा हिमांशु गुप्ता ने चेयरमैन परवीन फड्डा को शपथ दिलाई। इसके अलावा पहासू में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ऋतु पूनिया ने नगर पंचायत कार्यालय के पीछे मैदान में चेयरपर्सन शबनम इकबाल समेत 13 सभासदों को पद-गोपनीयता की शपथ दिलाई। छतारी में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ऋतु पुनिया ने नवनिर्वाचित हाजी अशरफ सहित सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। जहांगीरपुर में एसडीएम जेवर ने नगर पंचायत के अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा को शपथ दिलाई। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
सिकंदराबाद में एसडीएम डॉ. शुभी काकन ने नगरपालिका सिकंदराबाद, नगर पंचायत ककोड़ के नवनिर्वाचित अध्यक्षों, सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। शपथ के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। समारोह में एसडीएम ने सिकंदराबाद की चेयरमैन बब्बो प्रवीन समेत 25 सभासदों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में सपा एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व विधायक वेदराम भाटी, बसपा नेता हाजी इमरान, भाजपा नगर अध्यक्ष पिंकी बोहरा, विधायक प्रतिनिधि सुशील कुमार शर्मा मौजूद रहे। वहीं ककोड़ में चेयरमैन कुंवर रिजवान और सभासदों को भी एसडीएम ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण में नगर के गणमान्य लोगों के अलावा बसपा नेता शामिल रहे।
ककोड़ में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान चेयरमैन कुंवर रिजवान ने एसओ संजीव कुमार पर लोगों से अभद्रता करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह अपने समर्थकों के साथ एसएसपी से मिलकर एसओ की शिकायत करेंगे। वहीं एसओ ने सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को रोकने की बात कही। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पुलिस ने चेयरपर्सन और सभासदों के समर्थकों को पालिका के गेट पर ही रोक दिया। पुलिस ने खास लोगों के अलावा किसी को भी पालिका में दाखिल नहीं होने दिया। पालिका में प्रवेश को लेकर कई बार समर्थकों की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई।
नगरपालिका के अध्यक्ष एवं सदस्यों को शपथ दिलाई
गुलावठी/डिबाई/बुगरासी/बीबीनगर/शिकारपुर। नगरपालिका परिषद गुलावठी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष काले पहलवान एवं सदस्यों को एसडीएम सदर अरविंद सिंह ने मंगलवार को स्थानीय टाऊन स्कूल के मैदान में शपथ ग्रहण कराई। इस मौके पर नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी मुक्ता सिंह, नरेश यादव, विधान परिषद सदस्य जितेंद्र यादव, हाजी उमर निसार, इरफान पनवा, शकील अहमद, भाजपा नेता रमेश चंद जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल सिंहल, संजीव तेवतिया, मौ.इस्लाम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। वार्ड 22 के सदस्य शौकत अली एवं वार्ड 9 के संजू सैनी शपथ ग्रहण समारोह में अनुपस्थित रहे।
डिबाई में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर कयाम गाजी ने शपथ ली। एसडीएम उमा शंकर ने कयाम गाजी को शपथ दिलाई। गांधी तालाब पार्क में आयोजित कार्यक्रम में कयाम गाजी ने जनता से मिले सहयोग का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ईओ अरविंद मिश्र, व्यापारी, समाजसेवी, पूर्व चैयरमेन व सभाषद व नये सभाषदों के परिजन, पालिका कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। बुगरासी में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट वेदप्रकाश मिश्रा ने चेयरमैन आरिफ सईद खान को शपथ दिलाई। इस अवसर पर शपथ समारोह में पहुंचे हजारों कस्बेवासियों का आरिफ सईद खान ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
बीबीनगर में नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमति महेश रूड़कीवाल को दूसरी बार कस्बे के प्रथम नागरिक के रूप में और दस सभासदों को अपर एडीएम (न्यायिक) रामकेर सिंह यादव ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सदर विधायक वीरेद्र सिंह सिरोही, स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, वीरेंद्र राणा सहित कस्बे के सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। शिकारपुर में नगर पालिका परिषद की नवनिर्वाचित चेयरमैन फूलवती राणा को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पुलकित गर्ग ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के उपरांत चेयरमैन राणा ने निर्वाचित सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश पंडित, हाजी अलीम, जमील गाजी, लोकेंद्र सिंह मीणा, अधिशासी अधिकारी संजीवन राम यादव उपस्थित रहे।
अध्यक्षों ने दोहराया विकास का वादा
खानपुर/नरौरा/स्याना/औरंगाबाद/जहांगीराबाद। खानपुर में नवनिर्वाचित चेयरमैन व सदस्यों को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में शपथ दिलाई गई। शपथ ग्र्रहण समारोह में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल रहे। नवनिर्वाचित बोर्ड का अध्यक्ष व सदस्यों का नगर पंचायत कर्मियों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी नवीन कुमार, लिपिक योगपाल चौहान, दिनेश कुमार सैनी, चंद्रभान शर्मा पूर्व प्रमुख हीरा सिंह और अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
नरौरा में इर्रिगेशन इंटर कॉलेज परिसर में एसडीएम डिबाई उमाशंकर ने नगर पंचायत चेेयरमैन विवेक वशिष्ठ एवं सभी सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर निवासी बंटी शर्मा ने विधायक अनीता राजपूत व चेयरमैन विवेक वशिष्ठ को चांदी का मुकुट पहना कर अभिनंदन किया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन मदन वशिष्ठ, पूर्व विधायक रामसिंह, चौ.ओमवीर सिंह, ठा. नेत्रपाल सिंह, डा.दीप्ति शर्मा, अतवीर सिंह, महेश गुप्ता, ओएस तोमर, राजेन्द्र त्यागी, प्रधानाचार्य गजराज सिंह व सीओ जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।
स्याना में नगर पालिका न्यायिक रामकेश सिंह यादव ने चेयरमैन नंदराम जाटव सहित सभी 25 निर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। स्याना नगर पालिका सभागार में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में आयोजित किया गया। एडीएम द्वारा निर्वाचित पालिका बोर्ड से जनहित में विकास कार्य कराने की बात कही गई। ईओ नितिन गंगवार के संचालन में हुए कार्यक्रम में सीओ अन्विता उपाध्याय, तहसीलदार तिमराज सिंह, डा. रईस मलिक, हाजी महबूब, हाजी चमन खां, कृष्णकांत शर्मा, अरविन्द शर्मा, मौजूद रहे।
औरंगाबाद में नगर पंचायत कार्यालय परिसर में मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोपहर करीब 12.20 बजे सदर एसडीएम सदर अरविंद सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अख्तर मेवाती समेत सभी सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
जहांगीराबाद में नव निर्वाचित अध्यक्ष डा. सूरज भान माहुर ने विधायक संजय शर्मा की अध्यक्षता में सभी निर्वाचित 25 सभासदों संग टाउन स्कूल के मैदान में शपथ ली। इन सभी को एसडीएम सदानंद गुप्ता ने शपथ दिलाई। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. छत्रपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष लक्ष्मीराज सिंह, उमराव सिंह, नीरज पाठक, नन्हे सिंह लोधी मौजूद रहे।