फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   एनपीएस की निकाली शवयात्रा, फूंका पुतला

एनपीएस की निकाली शवयात्रा, फूंका पुतला

Thu, 12 Oct 2017 11:15 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
एनपीएस की निकाली शवयात्रा, फूंका पुतला
एनपीएस की निकाली शवयात्रा, फूंका पुतला
विज्ञापन

- पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर नगर में निकाला जुलूस
- अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश के बैनर तले एकत्रित हुए पेंशनर्स
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नई पेंशन व्यवस्था (एनपीएस) के विरोध में और पुरानी पेंशन बहाली की मांग के समर्थन में बृहस्पतिवार को नगर में जुलूस निकाला गया। इसमें शामिल पेंशनर्स ने एनपीएस की शवयात्रा निकाली और पुतला भी फूंका। सभी पेंशनर्स अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश के बैनर तले एकत्रित हुए।

मंच के जिलाध्यक्ष नरेश प्रजापति ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंच के नेतृत्व में नगर में नई पेंशन व्यवस्था के विरोध और पुरानी पेंशन बहाली को लेकर डीआईओएस कार्यालय से शवयात्रा निकाली और काला आम पर पुतला फूंका। इसके बाद सभी पेंशनर्स और पेंशन से वंचित शिक्षक व कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम कार्यालय पहुंचा और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम मांग का ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने बताया कि भेजे गए मांग के ज्ञापन द्वारा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखे गए पत्र की प्रतिलिपि भी संलग्न कर अवगत करवाया गया है। उन्होंने कहा कि नई पेंशन के विरोध और पुरानी पेंशन की बहाली की मांग लगातार की जा रही है। मगर, अभी तक किसी के कान पर जूं नहीं रेंग रही। यदि इस मांग को जल्द पूरा नहीं किया तो मंच दोबारा आंदोलन करने को विवश होगा। इस दौरान संयोजक इंद्रदेश यादव, मीडिया प्रभारी इमरान खान, अनिल यादव और दिनेश गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed