फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   1080 हेक्टेयर बंजर भूमि जल्द उगलेगी सोना

1080 हेक्टेयर बंजर भूमि जल्द उगलेगी सोना

Wed, 11 Oct 2017 11:32 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
1080 हेक्टेयर बंजर भूमि जल्द उगलेगी सोना
1080 हेक्टेयर बंजर भूमि जल्द उगलेगी सोना
विज्ञापन

- नाबार्ड-23 योजना के अंतर्गत अनूपशहर में 620 हेक्टेयर भूमि बनाई जाएगी उपजाऊ
- पं. दीनदयाल उपाध्याय कृषि समृद्धि योजना 460 हेक्टेयर भूमि का भी होगा सुधार
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले की 1080 हेक्टेयर बंजर भूमि जल्द ही सोना उगलेगी। नाबार्ड-23 योजना के अंतर्गत कृषि विभाग ने जमीन को उपजाऊ बनाने की पहल शुरू कर दी है। विभाग ने इसके लिए अपनी रणनीति बनाते हुए अफसरों को जिम्मेदारी सौंप दी है।
अनूपशहर में 620 हेक्टेयर भूमि ऐसी हैं, जहां पर अभी तक फसल नहीं उग रही। यह वह भूमि बंजर है। इस भूमि को नाबार्ड-23 के अंतर्गत उपजाऊ बनाया जाएगा। इसी तरह जिले के 16 ब्लॉकों में 460 हेक्टेयर भूमि में भी फसल नहीं होती और यह भूमि भी बंजर है। इस भूमि को पं. दीनदयाल उपाध्याय समृद्धि योजना से सुधार कर उपजाऊ बनाया जाएगा। इस भूमि को कृषि विभाग ने चिन्ह्ति कर लिया है और उपजाऊ बनाने के लिए रणनीति बना ली है। जिला भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. घनश्याम वर्मा ने बताया कि चिन्हित की गई भूमि ऊबड़-खाबड़ होने के साथ ही बंजर भी है। इसे समतल कराकर उपजाऊ बनाने के लिए तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

......................
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से 400 हेक्टेयर भूमि का होगा सुधार
- जिले की नहरों और नदियों के पास भूमि की चिन्हित, नहीं होगा कटाव
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले की नहरों और नदियों के पास 400 हेक्टेयर भूमि का भी सुधार होगा। यह कार्य प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से किया जाएगा।
भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. घनश्याम वर्मा ने बताया कि जिले में नहरों और नदियों के साथ लगती 400 एकड़ ऐसी भूमि को चिन्हित किया गया है, जो अधिकतर बंजर है और कटाव होने से पानी भर जाने पर फसल नहीं उगाई जा सकती। इस भूमि को सुधारने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से भूमि सुधार के साथ नहरों और नदियों से होने वाले कटाव को भी रोका जाएगा। इस कार्य के पूरा होने से न तो नहरों और नदियों के कटाव से खेतों में पानी भरेगा और न ही फसल बर्बाद होगी। इतना ही नहीं जल स्तर भी बढ़ेगा। इससे किसानों को भी फायदा होगा। यह कार्य आगामी छह माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed