{"_id":"59de5c974f1c1bc9678b54ad","slug":"15077449801-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य कर अफसरों का ट्रांसपोर्ट कंपनी पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्य कर अफसरों का ट्रांसपोर्ट कंपनी पर छापा
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो---
वाणिज्य कर अफसरों का ट्रांसपोर्ट कंपनी पर छापा
- बिना बिल लाया जा रहा साढे़ तीन लाख का माल पकड़ा
- कंपनी के मालिक पर लगाया 1.75 लाख रुपये का लगाया जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर। वाणिज्य कर अफसरों ने नगर के एक ट्रांसपोर्ट पर छापा मारकर बिना कागजों के लाया जा रहा साढे़ तीन लाख से अधिक का माल पकड़ा है। अफसरों ने कार्रवाई करते हुए फर्म मालिक पर 1.75 लाख का जुर्माना लगाया है।
वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर वीपी कटियार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नगर के शिकारपुर रोड पर एक ट्रांसपोर्ट पर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान पता चला कि यह दिल्ली की एक फर्म की शाखा है। मौकेे पर करीब 12 लाख रुपये का माल बरामद किया गया। इसमें से एक लाख रुपये का माल बिना कागजातों के लाया जा रहा था। जांच के बाद ट्रांसपोर्ट पर खड़े एक ट्रक की जांच की गई तो उसमें भी डेढ़ लाख रुपये का माल बिना कागजों के पाया गया। इस पर ट्रक मालिक पर 1.20 लाख का जुर्माना तथा एक अन्य ट्रक पतंगों से भरा मिला, जिस पर 55 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वीपी कटियार ने बताया कि टैक्स चोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।