फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   डीएवी की हैंडबॉल टीम ने मुजफ्फरनगर में गाड़े झंडे

डीएवी की हैंडबॉल टीम ने मुजफ्फरनगर में गाड़े झंडे

Wed, 11 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
डीएवी की हैंडबॉल टीम ने मुजफ्फरनगर में गाड़े झंडे
डीएवी की हैंडबॉल टीम ने मुजफ्फरनगर में लहराया परचम
विज्ञापन

फोटो समाचार
- कॉलेज की महिला और पुरुष टीमों ने पाया पहला स्थान
- मुजफ्फरनगर से लौटी टीमों के खिलाड़ियों को कॉलेज प्रबंधन ने किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
डीएवी पीजी कॉलेज की महिला और पुरुष वर्ग की हैंडबॉल टीमों ने मुजफ्फरनगर में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। बुधवार को कॉलेज पहुंची टीमों को कॉलेज प्रबंधन ने सम्मानित किया।

प्राचार्य प्रो. विकास शर्मा ने बताया कि एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में अंतर महाविद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें कॉलेज की महिला और पुरुष वर्ग की टीमों ने भागीदारी की। प्रतियोगिता में कॉलेज की दोनों टीम फाइनल में पहुंचीं। महिला वर्ग की टीम का फाइनल मुकाबला सेंट जोसेफ कॉलेज सरधना से हुआ और 5-4 अंकों से मैच अपने पक्ष में कर लिया। इसी तरह पुरुष वर्ग की टीम का फाइल मुकाबला आईपी कॉलेज बुलंदशहर की टीम से हुआ। यह मैच कॉलेज की टीम ने 19-13 अंकों से जीत लिया। इस तरह से दोनों वर्गों की टीम ने इस प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। जीतकर लौटे महिला व पुरुष खिलाड़ियों को कॉलेज में सम्मानित किया गया। प्रबंधन समिति के प्रबंधक अरुण कुमार गर्ग ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. नवीश कुमार को बधाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed