फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   वार्डन का रोका वेतन, तीन कर्मचारियों का काटा वेतन

वार्डन का रोका वेतन, तीन कर्मचारियों का काटा वेतन

Sat, 07 Oct 2017 11:15 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
वार्डन का रोका वेतन, तीन कर्मचारियों का काटा वेतन
वार्डन का रोका वेतन, तीन कर्मचारियों का काटा वेतन
विज्ञापन

- कस्तूरबा की छात्राएं नहीं दे पाईं हिंदी के सवालों का जवाब
- बीएसए के निरीक्षण में मिली अव्यवस्थाओं की भरमार
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिकारपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। यहां पर तीन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए और अव्यवस्थाओं की भरमार मिली। छात्राएं हिंदी के आसान सवालों का भी जवाब नहीं दे पाईं। इस पर बीएसए ने वार्डन का सितंबर माह का वेतन रोक दिया, जबकि तीन कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी कर दिया है।

बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि उन्होंने शिकारपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षक मनीषा सक्सेना, पार्ट टाइम कंप्यूटर शिक्षक गजेंद्र सिंह और परिचारक सचिन कुमार अनुपस्थित पाए गए। विद्यालय में साफ-सफाई के साथ अन्य व्यवस्थाएं ठीक नहीं पाई गईं। एक कक्ष में हिंदी शिक्षिका राजेश्वरी पढ़ा रही थी और वह ब्लैकबोर्ड पर कुछ सवाल लिखकर दूसरे कमरे में चली गई। जब उन्होंने छात्राओं से हिंदी विषय से संबंधित सवाल पूछे तो वह एक भी सवाल का जवाब नहीं दे पाईं। इस पर शिक्षिका को फटकार लगाते हुए शिक्षण कार्य में सुधार लाने की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि अव्यवस्थाओं पर वार्डन का सितंबर माह का वेतन रोकने और तीनों कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी कर दिया है। उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। बीएसए ने चेतावनी दी है कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों का निरीक्षण जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed